Vistara Merger: विस्तारा की आखिरी फ्लाइट 11 नवंबर को उड़ान भरेगी। अपनी प्रीमियम सर्विस से लोगों के बीच खास पहचान बनाने वाली टाटा ग्रुप की विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट्स अब अलग से टेक ऑफ नहीं करेंगी। इसका जल्द ही एअर इंडिया के साथ मर्जर पूरा हो जाएगा।

विमानों और ह्यूमन रिसोर्सेज का ट्रांसफर इससे पहले ही शुरू हो जाएगा। 11 नवंबर को पूरे शिफ्टओवर और विस्तारा ब्रांड के रिटायरमेंट का रिटायरमेंट हो जाएगा। इसके बाद अभी तक विस्तारा के साथ नजर आने वाले विमान, एयर इंडिया की ब्रांडिंग के साथ आसमान में उड़ान भरते हुए नजर आएंगे।
बंद होगा क्लब विस्तारा
विस्तारा ब्रांड नेम के टेक ऑफ होते ही उसके नाम से जुड़ी सभी सर्विसेस बंद हो जाएंगी। लेकिन Club Vistara के तहत लोगों को जो फायदे मिलते हैं, उन्हें Air India Flying Return प्रोग्राम के साथ इंटीग्रेट कर दिया जाएगा। जब तक लॉयल्टी प्रोग्राम के इंटीग्रेशन की ये प्रोसेस पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक लोगों का क्लब विस्तारा सामान्य रूप से चलता रहेगा।
अगर आपने की है 12 नवंबर के बाद बुकिंग
विस्तारा 11 नवंबर के बाद की बुकिंग नहीं करेगी। विस्तारा नेटवर्क और फ्लाइट्स एयर इंडिया के फ्लाइट नंबर और AI प्रीफिक्स के साथ उड़ान भरते रहेंगे। अगर आपने टिकट बुक करा ली है और उसकी तारीख 12 नवंबर या उसके बाद की है तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि 3 नवंबर से ऐसी फ्लाइट्स के टिकट एयर इंडिया की वेबसाइट पर आ जाएंगे।
लॉयल्टी पॉइंट्स का कर पाएंगे यूज
विस्तारा ने एयर इंडिया के प्रोग्राम फ्लाइंग रिटर्न्स के साथ मर्जर की शुरुआत कर दी है। विस्तारा ने लॉयल्टी मेंबर्स से अकाउंट्स के मर्जर के लिए साइनअप करने का अनुरोध किया है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि लॉयल्टी प्रोग्राम का क्या होगा तो आपको बता दें कि विस्तारा के प्रोग्राम क्लब विस्तारा से फ्लाइंग रिटर्न्स में पॉइंट्स का वन टू वन ट्रांसफर किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications