Vivek Oberoi Businesses: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी काफी नाम कमा रहे हैं। उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया है और कुछ के वो खुद मालिक भी हैं। विवेक ओबेरॉय की लगभग 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें से मूवीज के साथ-साथ उनके बिजनेस भी शामिल हैं।

सॉलिटेरियो (Solitario)
विवेक ओबेरॉय ने कंपनी Solitario के मालिक है। ये कंपनी लेब में बनाए गए डायमंड (lab-grown diamonds) बनाती है। इस ब्रांड का मकसद है ऐसे हीरे बनाना जो नेचुरल हीरों की तरह सुंदर हों। इस आइडिया की शुरुआत विवेक को फिल्म Blood Diamond देखकर हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि असली हीरे कैसे खतरनाक हालातों के बाद निकाले जाते हैं, जिसमें कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ती है। ये देखकर विवेक को लगा कि लोगों को एक बेहतर और एथिकल ऑप्शन मिलना चाहिए और इस तरह से Solitario की शुरुआत हुई। Solitario कंपनी आठ देशों के 25 शहरों में मौजूद है।
आईस्कॉलर (iScholar)
विवेक ओबेरॉय को शिक्षा से हमेशा लगाव रहा है। इसी वजह से उन्होंने iScholar नाम की एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत में हिस्सा लिया। इस प्लेटफॉर्म का मकसद है गांवों और छोटे शहरों के बच्चों को भी अच्छी पढ़ाई के मौके देना, जैसे बड़े शहरों में बच्चों को मिलते हैं। विवेक ओबेरॉय इस कंपनी में Chief Strategy Officer के पद पर हैं। iScholar पर बच्चे कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम्स की तैयारी, स्कूल की पढ़ाई और पर्सनल गाइडेंस भी ले सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म से शिक्षा का फर्क भी कम हो रहा है।
बीएनडब्लू रियल एस्टेट डेवलपमेंट्स (BNW Real Estate Developments)
विवेक ओबेरॉय ने लग्ज़री रियल एस्टेट की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई हुई है, और उनका ये कदम काफी बड़ा और खास है। वो BNW Real Estate Developments के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। ये कंपनी UAE (संयुक्त अरब अमीरात) में बेहद शानदार और महंगे घर बना रही है। फिलहाल उनके 23 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से एक खास प्रोजेक्ट है - Taj Wellington Mews, जो अल मरजान आइलैंड पर बन रहा है। BNW से उन लोगों के लिए लग्ज़री होम्स बनाए जाते हैं जो बेस्ट क्वालिटी और शानदार लाइफस्टाइल चाहते हैं। इस वजह से ये कंपनी धीरे-धीरे रईस और हाई-प्रोफाइल लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।
इम्प्रेसारियो ग्लोबल (Impresario Global)
साल 2021 में विवेक ओबेरॉय ने अपने सामाजिक कामों के जुनून को आगे बढ़ाते हुए अनुभूति शर्मा के साथ मिलकर इम्प्रेसारियो ग्लोबल की शुरुआत की था। इम्प्रेसारियो ग्लोबल एक मारटेक (मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी) स्टार्टअप है, जो ब्रांड्स को इस तरह से प्रचार करने में मदद करता है कि उनके साथ समाज के अच्छे कामों का भी सपोर्ट हो।
पर्यावरण सुरक्षा हो, महिलाओं को सशक्त बनाना हो या फिर समुदाय के लिए पहल करना इम्प्रेसारियो ग्लोबल यह सुनिश्चित करता है कि ब्रांड सिर्फ सामान न बेचें, बल्कि इसका समाज के लिए एक बेहतर फोकस भी हो।
रेडीअसिस्ट (ReadyAssist)
ReadyAssist पूरे भारत में 24 घंटे यानी हर वक्त गाड़ियों की मरम्मत और रोडसाइड सहायता देती है। चाहे टायर फट जाए, गाड़ी बंद हो जाए या बैटरी खत्म हो जाए - ReadyAssist की मदद आपको सिर्फ एक कॉल से मिल जाएगी। भारत जैसे बड़े और अलग-अलग इलाकों वाले देश में यह कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी ड्राइवर सड़क पर फंसा न रह जाए और लोगों को आसानी से ऐसी सुविधाएं मिल सकें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications