इस त्योहार अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। सस्ते में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ें।
नई दिल्ली: इस त्योहार अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। सस्ते में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर पढ़ें। स्मार्टफोन कंपनी वीवो अपने कस्टमर्स के लिए यह खास ग्रेट दिवाली ऑफर लेकर आई है। दिवाली से पहले आप मात्र 101 रुपये के डाउनपेमेंट पर वीवो स्मार्टफोन खरीद सकते है।

बस 4 दिनों बाद दिवाली का त्योहार आने वाला है, लेकिन लगभग महीनें भर पहले से मार्केट में दिवाली की खरीदारी शुरू हैं। दिवाली सीज़न में काफी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से लेकर कपड़ों पर काफी ज्यादा ऑफर भी चल रहे हैं, इसलिए लोग जमकर खरीदारी करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में मन बना रहे है तो, आप बेहद ही कम कीमत में एक नया फ़ोन खरीद सकते हैं।
101 रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदें 49,990 रुपये का फोन
जी हां आप सिर्फ 101 रुपये के डाउनपेमेंट पर भी 49,990 रुपये के वीवो X50 प्रो जैसे महंगे स्माार्टफोन अपने घर ला सकते हैं। स्मार्टफोन कंपनी वीवो अपने कस्टमर्स के लिए यह खास ग्रेट दिवाली ऑफर लेकर आई है। इसमें आपको बाकी पैसे मासिक किस्त (ईएमआई) के तौर पर बाद में चुकाने होते हैं। इसमें वीवो के स्मार्टफोन के कई मॉडल खरीदने के ऑप्शन मिलेंगे। आप अपने बजट और पसंद के मुताबिक स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
इन बैंकों के कार्ड पर मिलेगा 10% इंस्टैंट कैशबैक
वीवो के स्मार्टफोन को 101 रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदने के लिए आपको बजाज फिनसर्व से बाकी अमाउंट के लिए ईएमआई सुविधा ले सकते हैं। इसमें तय अमाउंट की ईएमआई बाद में देनी होगी. इसी तरह, अगर होम क्रेडिट से फाइनेंस कराते हैं तो जीरो डाउनपेमेंट पर भी स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। अगर आप वीवो के इस ऑफर के तहत स्मार्टफोन की बाकी अमाउंट के पेमेंट के लिए आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा बैंक, फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो इन स्मार्टफोन पर 10 प्रतिशत तक इंस्टैंट कैशबैक भी पा सकते हैं।
स्मार्टफोन पर मिलेगें ये खास ऑफर
बता दें कि कंपनी के मुताबिक, वीवो के स्मार्टफोन Y50, V20SE, V20 और X50 सीरीज के स्मार्टफोन सहित दूसरे हैंडसेट 101 रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदे जा सकते हैं। इन स्मार्टफोन पर 24 महीने की वारंटी भी ऑफर की जा रही है। अगर इस ऑफर में खरीदारी करते हैं तो कंपनी की तरफ से वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, अगर आप आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 5 प्रतिशत का कैशबैक भी ले सकते हैं। सात ही वीवो अपग्रेड ऑफर के तहत 1500 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। अगर आप इस ऑफर के तहत स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप नजदीकी वीवो के ऑथोराइज्ड स्टोर पर भी जा सकते हैं। वहीं बजाज फिनसर्व वाले भी मौजूद होंगे। यहां शॉपिंग और फाइनेंस का पूरा प्रोसेस हो जाएगा।
10 हजार से कम के टॉप 5 स्मार्टफोन
- पैनासोनिक एलुगा I8 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले है, जिसकी कीमत 6,998 रुपये है। इसकी रिजॉल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल है।
- सैमसंग गैलेक्सी M01 5.7 इंच के एचडी + इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ ही 7,999 रुपये की कीमत के साथ आता है।
- ओप्पो A5 2020 में 6.5 इंच की नैनो वॉटरड्रॉप स्क्रीन दी गई है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ से कोटेड है। इसकी कीमत 9,990 रुपये है।
- विवो U10 में 6.53 इंच Halo FullView HD+ IPS डिस्प्ले, Waterdrop Nautch मौजूद है। इसकी कीमत 9,990 रुपये है।
- रेडमी 9 प्राइम में 6.53 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ ही कीमत 9,999 रुपये में मौजूद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications