नयी दिल्ली। धीरे-धीरे भारतीय टेलीकॉम कंपनियां 5जी की तरफ बढ़ रही हैं। इसे एक नये युग की शुरुआत माना जा रहा है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो तो अपनी ही 5जी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से 5जी नेटवर्क की तैयारी को देखते हुए, अब स्मार्टफोन कंपनियां भी 5जी फोन मार्केट में उतारने लगी हैं। यदि आप 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है। दरअसल वीवो कंपनी के एक 5जी स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। आइए जानते हैं फोन और डिस्काउंट की डिटेल।
कितना मिलेगा डिस्काउंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीवो वी20 प्रो 5जी स्मार्टफोन को सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट ही मार्केट में उतारा गया है। इस दमदार 5जी स्मार्टफोन की कीमत है 29,990 रुपये। मगर वीवो कार्निवल सेल में इस फोन पर 14,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं आपको सेल में 2 हजार रु का अलग से डिस्काउंट भी मिलेगा।
ये है एक और ऑफर
एक्सचेंज ऑफर और डिस्काउंट के अलावा अमेजन पर यदि आप अमेरिकन एक्सप्रेस या यस बैंक कार्ड से पेमेंट करें तो आपको 1500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी वीवो वी20 प्रो 5जी स्मार्टफोन पर कुल तीन ऑफर दिए जा रहे हैं। इस तरह आपको 29900 रु वाला ये फोन सिर्फ 12000 रु में मिल सकता है।
जानिए वीवो वी20 प्रो 5जी स्मार्टफोन के फीचर
फीचर्स की बात करें तो ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड फनटच ओएस 11 पर चलता है। क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 765 जी प्रोसेसर से लैस इस फोन में 8 जीबी रैम दी गयी है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी। इस फोन की एक कमी ये है कि आप इसकी स्टोरेज को एसडी कार्ड से बढ़ा नहीं सकते। आम तौर पर स्मार्टफोन्स में एसडी कार्ड की मदद से इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन मिलता है।
शानदार है कैमरा सेट-अप
वीवो वी20 प्रो 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका मैन कैमरा 64 मेगापिक्सेल वाला सैमसंग आइसोसेल जीडब्लू1 सेंसर है, जबकि बाकी 2 कैमरे 8 मेगापिक्सेल (अल्ट्रा वाइड लेंस) और 2 मेगापिक्सेल के हैं। वहीं इसके फ्रंट में डुअल कैमरा सेट-अप है। इसमें मैन कैमरा 44 मेगापिक्सेल और दूसरा 8 मेगापिक्सेल (अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस) है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लुटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। इतना ही नहीं इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस ये फोन 33 वाट के फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ तैयार किया गया है। इस स्मार्टफोन पर पिछले महीने भी एक्सचेंज ऑफर पेश किया गया था। तब भी फोन एक्सचेंज ऑफर के तहत 14400 रु बचाने का मौका था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications