नई दिल्ली, मई 10। स्मार्टफोन्स पर कोई न कोई ऑफर और डिस्काउंट डील चलती रहती है। पर इनमें कुछ ही ऐसी डील्स सामने आती हैं, जिनमें आपको बेहद दमदार स्मार्टफोन काफी कीमत पर खरीदने का मौका मिलता है। अच्छे स्मार्टफोन्स पर कभी-कभी ही बढ़िया डिस्काउंट ऑफर मिलता है। ऐसा ही एक ऑफर इस समय चल रहा है, जिसमें आपको 30000 रु वाला 5 जी स्मार्टफोन सिर्फ 6500 रु में मिल सकता है। आइए जानते हैं इस ऑफर की डिटेल।
वीवो वी21 5जी
कुछ दिन पहले ही वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया 5जी स्मार्टफोन पेश किया है। इस स्मार्टफोन को वीवो वी21 5 जी नाम दिया गया है। बता दें कि यह फोन काफी खूबसूरत और कैमरे सहित दमदार फीचर से लैस है। बताया जा रहा है कि इस फोन में ऐसे कई नए फीचर्स हैं, जो आपको किसी दूसरे नये फोन में नहीं मिलेंगे। इस फोन की शुरुआती कीमत 29,900 रु है। मगर आपको यह फोन सिर्फ 6500 रु में मिल सकता है।
क्या हैं डिस्काउंट ऑफर
वीवो अपने नये स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आई है। ये ऑफर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। आपको एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से ये फोन खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी कैशबक मिल रहा है, जो कि अनलिमिटेड है। इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड फर्स्ट टाइम ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी छूट मिल रही है।
कितनी है कीमत
वीवो वी21 5 जी के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये है। वहीं वीवो वी21 5 जी फोन का दाम 32,990 रुपये है। फोन को कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें आर्कटिक व्हाइट, डस्क ब्लू और सनसेट डैज़ल कलर ऑप्शन शामिल हैं। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 6 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध है। आप इसे वीवो के रिटेल स्टोरों से भी खरीद सकते हैं।
कितनी होगी बचत
इस फोन पर 21500 रु तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यही इस ऑफर की जान है। 21500 रु के एक्सचेंज ऑफर के साथ यदि आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें तो आप 2000 रु की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। इस तरह आपको फोन पर कुल 23500 रु की बचत होगी। और आपको 29990 रु वाला फोन सिर्फ 6490 रु में मिल जाएगा। आप फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वाले मॉडल को (जिसकी कीमत 32,990 रुपये है) सिर्फ 9400 रुपये में खरीद सकते हैं।
जानिए फोन के बाकी फीचर
वीवो के इस नये 5 जी फोन में 6.44 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है, जिस पर एक वाटरड्रॉप नॉच भी है। फोन में डाइमेंसिटी 800यू चिपसेट भी है। इस फोन में एक्सटेंडेड रैम नाम से एक खास फीचर दिया गया है, जिससे फोन की इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल करके इसकी रैम बढ़ाई जा सकती है। फोन के फ्रंट में 44 मेगापिक्सेल का कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और आई ऑटो फोकस सिस्टम से लैस है। वहीं इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसका मैन रियर कैमरा 64 मेगापिक्सेल का है। वहीं बाकी कैमरे 8 मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस के हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications