नयी दिल्ली। वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को लुभाने के लिए खास बेनेफिट के साथ नए-नए प्लान लॉन्च करती रहती है। बाकी कंपनियों की तरह वोडाफोन का भी ध्यान सस्ते, अधिक डेटा वाले और किफायती प्लान पेश करने पर रहता है। इसी को देखते हुए कंपनी ने एक नया और बेहद सस्ता प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन ने सिर्फ 29 रु की कीमत वाला एक नया प्लान पेश किया है, जिसमें आपको डेटा के साथ साथ टॉकटाइम भी मिलेगा। ये नया प्लान वोडाफोन ग्राहकों के लिए "ऑलराउंडर" ऑप्शन के रूप में उपलब्ध है, जबकि आइडिया ग्राहकों को "रेटकटर" पैक के रूप में पेश किया गया है। आइये जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट के बारे में।
14 दिन की होगी वैलिडिटी
वोडाफोन के नये 29 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की होगी। इस प्लान में आपको 20 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। ये टॉकटाइम वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए उपलब्ध रहेगा। प्लान के तहत आपकी कॉल रेट सभी लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए 2.5 पैसा प्रति सेकंड होगी। इसके अलावा आपको इस प्लान में 100 एमबी डेटा भी मिलेगा। वोडाफोन ग्राहकों के लिए अलावा 29 रुपये का प्रीपेड प्लान समान बेनेफिट के साथ आइडिया ग्राहकों के लिए भी लिस्ट किया गया है। बाकी सभी मौजूदा प्लान्स की तरह ही इस प्लान में वोडाफोन और आइडिया दोनों ग्राहकों को एक जैसे बेनेफिट मिलेंगे।
सिर्फ इन सर्किलों में मिलेगा ये प्लान
हालांकि 29 रु वाला प्लान वोडाफोन आइडिया ने अभी पूरे देश में पेश नहीं किया है। इस प्लान को अभी सिर्फ दिल्ली सर्किल के ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है। इसका मतलब यह है कि आप फिलहाल अन्य सर्किलों में इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। फिर भी वोडाफोन आइडिया के आने वाले दिनों में इस नए प्लान का बाकी सर्किलों में भी विस्तार करने की संभावना है। वोडाफोन ने का पहले भी एक 29 रु वाला प्रीपेड प्लान था जिसमें नेशनल, लोकल और रोमिंग कॉल 30 पैसे प्रति मिनट पर मिलती थी। उस प्लान की वैलिडिटी सात दिनों की थी। हालाँकि दिसंबर में टैरिफ बढ़ाने से पहले ही वोडाफोन ने इस प्लान को खत्म कर दिया था।
वोडाफोन ने दिया झटका
हाल ही में वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को एक झटका भी दिया है। वोडाफोन के 399 और 599 रुपये वाले प्लान्स में आपको डबल डेटा बेनेफिट नहीं मिलेगा। इन दोनों प्लान्स में अब सिर्फ रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। ऑफर के तहत कंपनी 1.5 + 1.5 जीबी यानी कुल 3 जीबी डेटा रोज दे रही थी। 399 रु वाले प्लान में 56 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डेटा के अलावा सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। 599 रु वाले में 84 दिनों के लिए रोज 100 एसएमएस, 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और वोडाफोन प्ले के साथ ही जी5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके 399 रु वाले प्लान में भी आपको वोडाफोन प्ले और जी5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications