नई दिल्ली। एक तरफ जहां लॉकडाउन के दौरान लोगों को ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ रही है, वहीं वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने अपने 3 ऑफर ऐसे बंद कर दिए हैं, जो इस समय डबल डेटा दे रहे थे। लॉकडाउन के दौरान ज्यादा कर्मचारी आजकल वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में उनको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में वोडाफोन का अपना डबल डेटा वाले प्लान करना लोगों के लिए झटका हैं। वोडाफोन-आइडिया ने लॉकडाउन के दौरान देश के 8 सर्किल में डबल डेटा ऑफर देने वाला प्लॉन बंद कर दिया है।
किन राज्यों में बंद हुआ डबल डेटा ऑफर
वोडाफोन पिछले महीने से 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्लान में डबल डेटा ऑफर दे रहा था। इस प्लान में यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा मिल रहा था और डबल डेटा ऑफर के बाद 3 जीबी डेटा हो जाता था। वोडाफोन-आइडिया की सूचना के अनुसार आंध्रप्रदेश, बिहार, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र और गोवा, नॉर्थ ईस्ट, पंजाब और उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के यूजर्स को अब डबल डेटा ऑफर नहीं दिया जाएगा। हालांकि जिन यूजर्स ने यह ऑफर पहले ले लिया उनको डबल डेटा का फायदा मिलता रहेगा।
जानिए क्या था 249 रुपये वाला ऑफर
डबल डेटा ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान में रोज 3 जीबी डेटा (1.5 जीबी प्लस 1.5 जीबी डेटा) मिल रहा था। यूजर्स को इस प्लान में पहले के जैसे ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे प्रीमिमय ऐप उपलब्ध रहेंगे। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
जानिए क्या था 399 रुपये वाला ऑफर
डबल डेटा ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान में रोज 3 जीबी डेटा (1.5 जीबी प्लस 1.5 जीबी डेटा) मिलता था। यूजर्स को इस प्लान में अब अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे प्रीमिमय ऐप उपलब्ध रहेंगे। इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।
जानिए क्या था 599 रुपये का वाला ऑफर
डबल डेटा ऑफर के तहत पहले यूजर्स को इस प्लान में रोज 3 जीबी डेटा (1.5 जीबी प्लस 1.5 जीबी डेटा) मिलता था। यूजर्स को इस प्लान में पहले के जैसे ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे प्रीमिमय ऐप उपलब्ध रहेंगे। इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications