वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल को एक और झटका लगा। सितंबर महीने में दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों के बीच जारी खींचतान के बीच वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने 49 लाख से अधिक उपभोक्ता गंवा दिए।
नई दिल्ली: वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल को एक और झटका लगा। सितंबर महीने में दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों के बीच जारी खींचतान के बीच वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने 49 लाख से अधिक उपभोक्ता गंवा दिए। जबकि जियो ने इस दौरान 69.83 लाख नए उपभोक्ता जोड़े। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। बता दें कि आंकड़ों के अनुसार, जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई मिलाकर कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर 2019 के अंत तक मासिक आधार पर 0.23 प्रतिशत बढ़कर 117.37 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं अगस्त अंत तक इनकी संख्या 117.1 करोड़ थी।

एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर में 23.8 लाख कम
वहीं नियामक ने कहा कि सितंबर अंत तक शहरी क्षेत्रों में वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या कम होकर 65.91 करोड़ पर आ गई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या बढ़कर 51.45 करोड़ पर पहुंच गई। बात करें आंकड़ों के अनुसार तो भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर में 23.8 लाख कम होकर 32.55 करोड़ पर आ गई। इसी तरह वोडाफोन आइडिया ने भी सितंबर में 25.7 लाख उपभोक्ता गंवाए और इसके उपभोक्ताओं की संख्या 37.24 करोड़ पर आ गई।
जियो कस्टमर्स की संख्या 69.83 लाख बढ़कर 35.52 करोड़ पर
हालांकि रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या 69.83 लाख बढ़कर 35.52 करोड़ पर पहुंच गई। जानकारी दें कि सितंबर अंत तक के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू दूरसंचार बाजार में वोडाफोन आइडिया 31.73 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद जियो के पास 30.26 प्रतिशत और भारती एयरटेल के पास 27.74 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। सरकारी कंपनी एमटीएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या 8,717 कम होकर 33.93 लाख पर आ गई। हालांकि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या 7.37 लाख बढ़कर 11.69 करोड़ पर पहुंच गई।
जल्द महंगे होने जा रहे हैं टैरिफ
वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और रिलायंस जियो ने अपने प्लान्स के दाम बढ़ाने का एलान किया है। वहीं जियो की ओर से एक बयान में कहा गया है कि अगले कुछ सप्ताह में वह अपने टैरिफ की कीमत बढ़ाएगी। वहीं वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने प्लान्स की कीमत 1 दिसंबर से बढ़ाने की घोषणा की है। पड़ेगी महंगी कॉल की मार: एयरटेल और वोडा बढ़ाने जा रही हैं रेट ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications