टेलिकॉम कंपनी आए दिन नए प्रीपेड प्लान्स और ढेरों बेनिफिट्स वाले प्लान अपने यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। यही वजह है कि टेलिकॉम मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी आए दिन नए प्रीपेड प्लान्स और ढेरों बेनिफिट्स वाले प्लान अपने यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। यही वजह है कि टेलिकॉम मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई अपने यूजर्स को 1 जीबी डेटा मुफ्त में दे रही है। खास बात है कि इस डेटा का इस्तेमाल एक हफ्ते तक कभी भी किया जा सकता है।

ग्राहकों को मिल रहा फ्री में 1 जीबी 4जी डेटा
आपको इस बात की भी जानकारी दें कि कंपनी लगातार अपने यूजर्स गंवा रही है। ऐसे में ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए फ्री डेटा देना यह एक अच्छा कदम हो सकता है। टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी प्रमोशनल ऑफर के तहत अपने वर्तमान ग्राहकों को फ्री में 1 जीबी 4जी डेटा दे रही है। मुफ्त डेटा की वैलिडिटी 7 दिन की है। अगर यूजर्स एक हफ्ते में इस डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं तो यह एक्सपायर हो जाएगा।
मुफ्त डेटा मिला है या नहीं, ऐसे करें चेक
हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल फ्री डेटा चुनिंदा ग्राहकों को दिया जा रहा है। जिन भी यूजर्स को डेटा दिया गया है उन्हें एक एसएमएस के जरिए बताया भी गया है। अगर आप भी चेक करना चाहते हैं कि आपको मुफ्त डेटा मिला है या नहीं, तो फोन में वीआई एप डालें। उसमें लॉगिन करने के बाद एक्टिव पैक्स की डीटेल्स में जाएं। यहां आपको डाटा पैक्स में पता चल जाएगा कि मुफ्त डेटा मिला है या नहीं।
वीआई ने हाल ही में पेश किए ये प्लान
बता दें कि वीआई ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए पांच प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जी5 प्रीमियम जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वोडाफोन आइडिया के 355 रुपये वाले प्लान में आपको एक साल के लिए जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में 50 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, हालांकि इस प्लान में किसी तरह की कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं कंपनी के पास 405 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें जी5 प्रीमियम का एक साल के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही इसमें कुल 90 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इन दो प्लान के अलावा 595 रुपये, 795 रुपये और 2,595 रुपये वाले प्लान में भी आपको एक साल के लिए जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
वीआई के करीब 48.2 लाख यूजर्स का नुकसान
रिलायंस जियो लगातार नए ग्राहक जोड़ रही है, वहीं एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों को यूजर्स गंवाने पड़ रहे हैं। जून 2020 में रिलायंस जियो ने करीब 45 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं, दूसरी तरफ एयरटेल के करीब 11.2 लाख और वीआई के करीब 48.2 लाख यूजर्स कम हो गए हैं। इस तरह 39.7 करोड़ यूजरबेस के साथ रिलायंस जियो टॉप पर बरकरार है। वहीं, 31.6 करोड़ के यूजरबेस के साथ एयरटेल दूसरे और 30.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ वीआई तीसरे पायदान पर है। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications