Vodafone Idea Q3 Results: पहले से परेशानियों से जूझ रही वोडाफोन इंडिया कंपनी की दिक्कत में कुछ कमी नजर आई है। कंपनी के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी का घाटा 12.5 फ़ीसदी तक काम हुआ है। अब कंपनी का घाटा 6985.9 करोड़ रुपए हो गया है। अगर बात की जाए पिछले साल इसी क्वार्टर की तो कंपनी का नुकसान 790 करोड रुपए के आसपास का था, जिसमें इस साल कमी देखने को मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस क्वार्टर में कंपनी के रेवेन्यू में 0.49 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
अगर बात की जाए इस क्वार्टर के लिए कंपनी के राजस्व की तो यह 10,621 करोड़ रुपए से बढ़कर इस साल 10673 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। पिछले वित्तीय वर्ष के तीसरे क्वार्टर में कंपनी का रेवेन्यू 10621 करोड रुपए था जिसमें सालाना आधार पर बहुत मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अगर बात करें इबिटडा की तो इसमें सालाना आधार पर 1.4 परसेंट की तेजी देखने को मिली है और यह बढ़कर 40.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अगर बात की जाए पिछले फाइनेंशियल ईयर के समान क्वार्टर की तो उसे दौरान कंपनी का इबिटडा 39.4 प्रतिशत के आसपास था।
बता दें कि वोडाफोन आइडिया टेलीकॉम कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान कंपनी के ऊपर मौजूद डेट के बारे में भी बताया है। कंपनी द्वारा कहा गया है कि इसका ग्रॉस डेट 2,14,960 करोड़ रुपए का है। और अगर बात की जाए कंपनी के नेता डेट की तो यह 2640 करोड रुपए रहा।
इस टेलीकॉम कंपनी का रिजल्ट आने से पहले कई ब्रोकरेज फॉर्म ने अपनी रिपोर्ट में कंपनी के तीसरे क्वार्टर में सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी की बात कही थी। जानकारी के लिए बता दे कि दूसरे क्वार्टर में एक सरकारी स्कीम के तहत वोडाफोन की हिस्सेदारी थी जिस कंपनी को अच्छी खासी संख्या में सब्सक्राइबर्स मिले थे।
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में जियो और एयरटेल के साथ वोडाफोन के शेयर में भी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसा सब्सक्राइबर के मामले में देखने को मिल सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले 1 साल के अंदर वोडाफोन के कंज्यूमर बेस में भारी गिरावट आई है। कंपनी पर नुकसान भी जबरदस्त है और ज्यादा मुनाफा होता नहीं दिख रहा है, हालांकि सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने से थोड़ी उम्मीद जरूर जगी है लेकिन अगर वोडाफोन को उभारना है तो किसी बेहतर और बढ़िया प्लान के साथ वापस मार्केट में आना होगा।
हालांकि क्वार्टर 3 का रिजल्ट आने से पहले वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी देखने को मिली। अगर बात की जाए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तो आज आज यानी 29 जनवरी की तो मार्केट बंद होने तक कंपनी के शेयर 0.34 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 14.65 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अगर बात की जाए कंपनी के पिछले 52 हफ्तों के उच्चतम और निचले स्तर की तो कंपनी का पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 18.40 रुपए रहा है वही निचला स्तर 5.70 रुपए रहा है।
यह भी पढ़ें: Modi की Solar Roof स्कीम से इन शेयरों पर बरसेगा पैसा, लगा सकते हैं दांव
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications