Vodafone Idea Penalty News: देश की जानीमानी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को 10,76,56,733 करोड़ रुपए का जुर्माना भरने का आदेश बीते 3 जनवरी को दिया है। यह आदेश सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट के 2017 के तहत किया गया है। यह आदेश सीजीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज के द्वरा दिया गया है। वोडाफोन और आइडिया द्वारा एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक सेल्फ सर्विस टैक्स की व्यवस्था में सीईएनवीएटी क्रेडिट के ट्रांजिशन में गलती के कारण कंपनी पर पर यह तगड़ा जुर्माना लगाया गया है।
एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि कंपनी को यह आदेश 3 जनवरी को मिला था। गौरतलब है कि वोडाफोन आईडिया सीजीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज के इस फैसले से सहमत नहीं है। कंपनी में इसमें सुधार करने के लिए कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि वह इस फैसिलिटी का समर्थन नहीं करती है और इसको वापस लिए जाने या इसमें सुधार करने के लिए जरूरी कानूनी कदम उठाएगी।

आपको बताते चलें वोडाफोन आइडिया पर पहले से ही संकट के बादल छाए हुए हैं। भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में पता चलता है कि पिछले साल 2023 के अक्टूबर महीने में इस कंपनी के यूजर्स में भी गिरावट देखने को मिली है। भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 20.4 लाख वायरलेस यूजर्स को खोने का नुकसान कंपनी को उठाना पड़ा है। आपको बताते चलो वहीं सितंबर के महीने में करीब 7.5 लाख कस्टमर ने कंपनी का साथ छोड़ दिया था। गौरतलब है कि टेलीकॉम मार्केट में वोडाफोन आइडिया का शेयर 19.59 प्रतिशत के आस पास का बताया जाता है।
जानकारी के लिए बताते चलें कि वोडाफोन आइडिया के मैनेजमेंट द्वारा कुछ दिन पहले ग्रुप द्वारा दिसंबर क्वॉर्टर के अंत तक प्रमोटर्स कंपनी में 2000 करोड़ रुपए तक की रकम लगाने की बात कही थी, इसके बाद कंपनी एक बार फिस से सुर्खियों में आ गई थी।
अगर बात की जाए कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन की तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार वोडाफोन आइडिया का मार्केट का 83583 करोड़ रुपए के आसपास। हालांकि इस कंपनी के शेयर लोगों को लगातार जबरदस्त लाभ दे रहे हैं। शेयर मार्केट द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी के शेयर ने बीते 6 महीने के अंदर अपने इन्वेस्टर्स को 140 प्रतिशत तक का बेहतरीन रिटर्न दिया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक सितंबर क्वार्टर खत्म होने तक वोडाफोन आइडिया में 8700 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाया था।
आइए आपको कंपनी के आज के शेयर के बारे में बताते हैं
मिल रही जानकारी के मुताबिक आज यानी 5 जनवरी 2024 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर 1:44 तक 1.49 फीसदी के पॉजिटिव रिटर्न के साथ 17.05 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस समय कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर के काफी नजदीक बना हुआ है। आपको बताते चलें कि पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 18.40 रुपए रहा है। वहीं अगर निचले स्तर की बात की जाए तो यह 5.70 रुपए रहा है। पिछले एक महीने के अंदर इस कंपनी के शेयर में 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है और इसने अपने इन्वेस्टर के पैसों को बढ़ाया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications