Vodafone Idea Share Next Target: टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर को लेकर बड़ा अपडेट आया है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने वोडाफोन आइडिया पर ताजा रिपोर्ट जारी किया है. नई रिपोर्ट में टेलीकॉम स्टॉक पर 83% की बड़ी गिरावट का अनुमान जारी किया है. यानी शेयर का भाव गिरकर 2.5 रुपए तक फिसल सकता है. रिपोर्ट के बाद शेयर में करीब 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है. BSE पर शेयर 13.40 रुपए के लेवल पर आ गया है.
गोल्डमैन का स्टॉक एनलिसिस
गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि वोडाफोन आइडिया FY26E EV/EBITDA के 24 गुना पर कारोबार कर रहा है, जो इसके पीयर्स भारती और जियो के वैल्युएशंस का लगभग दोगुना है. ब्रोकरेज फर्म को वोडाफोन आइडिया की कमजोर ग्रोथ, कम मार्जिन और पीयर्स की तुलना में कम मजबूत बैलेंस शीट के वजह इस प्रीमियम का कोई औचित्य नहीं दिखता है.
ब्रोकरेज फर्म ने यह भी बताया कि वोडाफोन आइडिया की हालिया कैपिटल ग्रोथ पॉजिटिव है, लेकिन इसकी बाजार हिस्सेदारी में गिरावट को रोकने की संभावना नहीं है. गोल्डमैन ने अगले तीन से चार सालों में बाजार हिस्सेदारी में 300 बेसिस पॉइंट्स की और गिरावट की आशंका जताई है.
वोडाफोन-आइडिया के लिए आगे चुनौतियां
वोडाफोन आइडिया को FY26 से शुरू होने वाले अहम AGR और स्पेक्ट्रम-संबंधी पेमेंट का सामना करना पड़ेगा. जबकि सरकार के पास कुछ बकाया राशि को इक्विटी में बदलने का विकल्प है, गोल्डमैन का अनुमान है कि कंपनी को स्थायी मुक्त नकदी प्रवाह तटस्थता हासिल करने के लिए दिसंबर 2024 के स्तर से ARPU में 200-270 रुपए की ग्रोथ की आवश्यकता होगी.
गोल्डमैन सैक्स के मनीष अदुकिया ने कहा कि किसी भी संभावित रूपांतरण प्रभाव को छोड़कर, हम उम्मीद करते हैं कि कम से कम FY31 तक मुक्त नकदी प्रवाह नकारात्मक रहेगा. कंपनी ने हाल ही में फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) और प्रमोटरों से पूंजी निवेश के ज़रिए 20,100 करोड़ रुपए जुटाए हैं. इसके अलावा, वोडाफोन आइडिया की योजना कर्ज के ज़रिए 25,000 करोड़ रुपए जुटाने की है.

वोडाफोन आइडिया के पास भारत में 17% रेवेन्यू मार्केट स्टेक, लेकिन इसने लगातार अपने पीयर्स से कम प्रदर्शन किया है. पिछले 3 सालों में इसने राजस्व बाजार हिस्सेदारी में लगभग 500 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है. गोल्डमैन सैक्स ने अलर्ट किया है कि वोडाफोन आइडिया और अधिक बाजार हिस्सेदारी खो सकता है क्योंकि इसका कैपिटल एक्सपेंडिचर पीयर्स के मुकाबले कम रह सकता है.
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वोडाफोन आइडिया को फ्री कैश फ्लो (FCF) न्यूट्रल होने के लिए हमारा अनुमान है कि दिसंबर 2024 के स्तर से FY27 तक ARPU में 2.2-2.5 गुना ग्रोथ करनी होगी. इसका मतलब है कि वोडाफोन आइडिया को FCF न्यूट्रल हासिल करने के लिए 6-7 साल तक लगातार 15% की सालाना टैरिफ बढ़ाने की आवश्यकता होगी.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications