Vodafone-Idea Share Fall: हफ्ते के शुरुआती दिन सोमवार को सुबह बाजार खुलते ही Vodafone Idea के शेयरों ने कमजोर शुरुआत की। हालांकि, पिछले हफ्ते कंपनी के शेयरों में थोड़ी तेजी देखने को मिली थी।
सप्ताह के खत्म होने तक Vodafone Idea के शेयरों ने लगभग 6% की तेजी दिखाई थी। मगर 2025 की शुरुआत से अब तक देखा जाए तो स्टॉक करीब 11% तक गिर चुका है, जो निवेशकों के लिए चिंता का विषय है।

Vodafone Idea के शेयर्स
Vodafone Idea के शेयर्स आज बीएसई पर यानी सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर 4% की गिरावट के साथ 7.06 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 7.36 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 19 रुपए जून 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 6 रुपए मई 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 76706 करोड़ रुपए है।
क्यों आई गिरावट?
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह रही कंपनी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में डाली गई एक नई याचिका। दरअसल, Vodafone Idea ने भारत सरकार से पुराने बकाया और उस पर लगने वाले ब्याज व जुर्माने में राहत मांगी है। यह रकम करीब USD 5 अरब (₹41,000 करोड़ से ज्यादा) बताई जा रही है।
CEO ने सरकार को लिखा पत्र
कंपनी के CEO अक्षय मूंदड़ा ने कुछ समय पहले टेलीकॉम विभाग (DoT) को लेटर लिखकर कहा था कि अगर समय पर सरकारी सहायता नहीं मिली तो कंपनी का भविष्य संकट में पड़ सकता है। लेकिन सरकार ने 29 अप्रैल को दिए अपने जवाब में कंपनी के रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया।
अब उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से
सरकारी इनकार के बाद Vodafone Idea ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है। याचिका में कंपनी ने मांग की है कि जुर्माने और ब्याज से राहत दी जाए ताकि वह आगे का संचालन जारी रख सके। इस याचिका की सुनवाई इस हफ्ते में होने की संभावना है।
क्राइसेस में कंपनी ग्राहकों पर पड़ सकता है असर
Vodafone Idea पहले से ही फाइनेंशियल क्राइसेस में है। कंपनी पर हजारों करोड़ का कर्ज है और बैंक भी नया कर्ज देने से पीछे हट रहे हैं। अगर कंपनी को राहत नहीं मिली तो यह सेवाएं बंद करने जैसी स्थिति तक पहुंच सकती है। इससे करोड़ों ग्राहकों को नेटवर्क बदलना पड़ सकता है और कई कर्मचारियों की नौकरियों पर भी खतरा मंडरा सकता है।
Vodafone Idea की हालत गंभीर होती जा रही है। शेयर बाजार में गिरावट सरकारी इनकार और कानूनी लड़ाई ये तीनों इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिन कंपनी के लिए काफी मुश्किल हो सकते हैं। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है जो कंपनी के भविष्य की दिशा तय कर सकती है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications