Vodafone Idea Share Price : आर्थिक संकट से गुजर रही कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में शुक्रवार (22 अगस्त) को जबरदस्त तेजी देखी गई। स्टॉक मार्केट में कमजोर कारोबारी सत्र के बीच वोडाफोन आइडिया के शेयरों में करी 9 फीसदी की उछाल आई और इसके साथ यह टेलीकॉम स्टॉक 7.17 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।

आज स्टॉक अपने पिछले बंद भाव 6.56 रुपये के मुकाबले 6.68 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक दोपहर के 2:12 बजे वोडाफोन आइडिया के शेयर बीएसई पर 8.38 फीसदी की बढ़त के साथ 7.11 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
पिछले एक हफ्ते में वोडाफोन आइडिया के शेयर 15 फीसदी से अधिक चढ़े हैं जबकि एक महीने में 2 फीसदी से अधिक टूटा है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 55 फीसदी से अधिक गिरे हैं। कंपनी का मार्केट कैप 77,790.30 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 16.55 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 6.12 रुपये है।
इस वजह से स्टॉक में आया उछाल?
वोडाफोन आइडिया के शेयरों में यह बढ़त एक बड़ी खबर के बाद से आई है। दरअसल, दूरसंचार विभाग (DoT) ने वोडाफोन आइडिया (Vi) के लिए राहत उपायों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखा है। उसके बाद सरकार द्वारा समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया माफ करने पर विचार किए जाने के कारण स्टॉक में जबरदस्त उछाल देखा गया है।
दूरसंचार कंपनी पर सरकार का 2,14,700 करोड़ रुपये का बकाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल लिमिटेड के लिए एजीआर राहत प्रस्ताव की समीक्षा की है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो वोडाफोन आइडिया का एजीआर बकाया 83,400 करोड़ रुपये से घटकर 28,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, DoT ने कंपनी के लिए 'कई राहत विकल्प' प्रस्तावित किए हैं जिनें स्थगन अवधि में दो साल का विस्तार, AGR भुगतान पर जुर्माने और ब्याज में छूट और छोटी किश्तों का विकल्प शामिल है। कंपनी को 31 मार्च, 2026 से शुरू होने वाली वर्तमान स्थगन अवधि (Moratorium Period) के बाद अपनी AGR देनदारी छह समान किश्तों में चुकानी होगी।
Vi पर सरकार का लगभग 83,400 करोड़ रुपये का AGR बकाया
रिपोर्ट्स की मानें तो कथित तौर पर Vi पर सरकार का लगभग 83,400 करोड़ रुपये का AGR बकाया है, जिसका वार्षिक भुगतान लगभग 18,000 करोड़ रुपये अगले मार्च से शुरू होने वाला है। वोडाफोन ने हाल ही में कहा था कि भारी बकाया राशि को देखते हुए बैंक और ऋण देने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में कंपनी बिना फाइनेंशियल मदद के एक साल से अधिक समय तक नहीं चल पाएगी।
कंपनी अप्रैल से ही अतिरिक्त सरकारी राहत की मांग कर रही है, जब सरकार ने एजीआर बकाया के लगभग 36,000 करोड़ रुपये को इक्विटी में बदल दिया था, जिससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 49% हो गई थी। हालांकि, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सरकार वोडाफोन आइडिया के और अधिक बकाया को इक्विटी में नहीं बदल सकती।
30 जून तक, वीआई के स्पेक्ट्रम (वित्त वर्ष 44 तक देय) और एजीआर बकाया (वित्त वर्ष 21 तक) के लिए डेफर पेमेंट लायबिलिटी की कुल राशि 1,99,140 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2026 में देय AGR किश्तें 16,428 करोड़ रुपये है, जबकि जून 2026 तक देय स्पेक्ट्रम संबंधी किश्तें 2,641 करोड़ रुपये हैं। जून 2026 तक देय बैंक ऋण ब्याज को छोड़कर 1,715 करोड़ रुपये है जिसमें से 211 करोड़ रुपये को कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघनों के कारण शॉर्ट टर्म उधार के रूप में क्लासिफाइड किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications