नई दिल्ली, मई 30। वोडाफोन आइडिया (वीआई) के शेयरों में आज कारोबार के दौरान लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आखिर में ये करीब 4 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। दरअसल एक नयी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन के वीआई में 20,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की संभावना है। इसी खबर के कारण वीआई के शेयर में तेजी आई।

कहां तक गया शेयर
वोडाफोन आइडिया का शेयर एनएसई पर करीब 5 प्रतिशत बढ़ कर 9.45 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंचा था। लार्जकैप शेयर दो दिनों में 7.5 फीसदी के आस-पास चढ़ा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वीआई के एमडी और सीईओ रविंदर ठक्कर ने कहा था कि कंपनी एक बाहरी निवेशक से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के बेहद करीब है। द केन की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीआई को यह निवेश ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन से मिल सकता है।
अमेजन की नयी पहल
यह पहली बार होगा जब अमेज़न भारत में दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश करेगी। कंपनी अमेजन वेब सेवाओं के माध्यम से टेलीकॉम को सॉफ़्टवेयर सॉल्यूशन बेचती है, लेकिन यह भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एक निवेशक/मालिक के रूप में सीधे तौर पर शामिल नहीं है। भारत के दूरसंचार क्षेत्र में गूगल, फेसबुक जैसे टॉप अमेरिकी तकनीकी दिग्गजों ने निवेश किया है। ये निवेश जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों में आया है। फिलहाल, निजी दूरसंचार ऑपरेटरों में, वोडाफोन आइडिया एकमात्र ऐसा ऑपरेटर है, जिसमें किसी यूएस टेक दिग्गज ने अभी तक निवेश नहीं किया है। वहीं अमेजन एकमात्र प्रमुख अमेरिकी टेक कंपनी है जिसका कोई टेलीकॉम पार्टनर नहीं है।
दोनों कंपनियो के लिए बेहतर
वीआई और अमेजन की यह डील दोनों कंपनियों के लिए आदर्श हो सकती है। असल में सरकार के राहत उपायों के बावजूद वीआई के पास नकदी की गंभीर कमी है। ये डील इसके लिए राहत भरी होगी। आगामी 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में पूरी क्षमता के साथ भाग लेने के साथ-साथ पूंजीगत खर्च बढ़ाने के लिए वीआई को बाहरी निवेशकों की सख्त जरूरत है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications