वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए अकसर नए नए प्लान लेकर आती रहती है। टेलिकॉम सेक्टर में कॉम्पटीशन के चलते कंपनियां सस्ते से सस्ता प्लान ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है।
नई दिल्ली: वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए अकसर नए नए प्लान लेकर आती रहती है। टेलिकॉम सेक्टर में कॉम्पटीशन के चलते कंपनियां सस्ते से सस्ता प्लान ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में वोडाफोन अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए चार नए प्लान लेकर आई है। इन प्लान की कीमत 39 रुपये से शुरू होती है। ये बैंक शॉपिंग पर भारी डिस्काउंट दे रहा, बस कुछ दिन का मौका ये भी पढ़ें

चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध प्लान
हालांकि 39 रुपये वाला प्लान सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। वहीं इसके अलावा 129 रुपये, 199 रुपये और 269 रुपये के प्लान है। लेकिन बता दें कि प्लान का लाभ भी केवल आंध्र प्रदेश, मुंबई, ओडिशा और यूपी ईस्ट के ग्राहक ही उठा सकते हैं। हालांकि इस बात का भी उम्मीद किया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन्हें सभी सर्कल्स के लिए लागू करेगी। तो चलिए आपको बता दें कि इस प्लान में क्या कुछ हैं खास
जानें 39 रुपये वाला प्लान
इन तीन ओपन मार्केट प्लान के अलावा वोडाफोन का 39 रुपये वाला ऑल राउंडर प्लान भी आया है। यह कुछ ही ग्राहकों के लिए सीमित है। इसमें फुल टॉक टाइम के साथ 100 एमबी डेटा मिलेगा। प्लान की वैधता 28 दिन की है।
129 रुपये में 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस
वहीं वोडाफोन के 129 रुपये वाले प्लान में वोडाफोन 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इस प्लान की वैधता 14 दिन की है। देखा जाए तो यह प्लान कंपनी के पहले से आ रहे 149 रुपये वाले प्लान जैसा ही है, हालांकि इसकी वैधता 149 रुपये वाले प्लान से आधी है। ऐसे में 149 रुपये वाले प्लान के साथ जाना ज्यादा बेहतर होगा।
199 रुपये की वैलिडिटी 21 दिन की
अब बात करते हैं 199 रुपये वाले प्लान की। इस प्लान में ग्राहकों को 1जीबी डेटा हर रोज मिलेगा। इसके अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 21 दिन की है।
269 रुपये के प्लान में लंबी वैलिडिटी
यह प्लान सुविधाओं के हिसाब से 219 रुपये वाले प्लान के जैसा है, हालांकि इसकी वैलिडिटी 7 दिन कम है। इनमें सबसे बड़ा 269 रुपये वाला प्लान उन वोडाफोन यूजर्स के लिए है जो लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 600 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 4जीबी डेटा मिलेगा। प्लान की वैधता 56 दिन की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications