वोडाफोन ने भारत में अपने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए 558 रुपये और 398 रुपये वाले दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं।
नई दिल्ली: वोडाफोन ने भारत में अपने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए 558 रुपये और 398 रुपये वाले दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। केवल इतना ही नहीं, वोडाफोन ने अपने 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को भी संशोधित किया है। तो चलिए अब आपको 558 रुपये वाले प्लान और 398 रुपये वाले प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं। वोडाफोन ने लांच किए 2 नए प्लान, एक है महंगा तो दूसरा काफी सस्ता ये भी पढ़ें
558 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जानकारी के अनुसार वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। खास बात है कि आप अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ किसी भी नेटवर्क पर उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में 3जीबी डेली डाटा भी ऑफर में दिया जा रहा है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ आपको एक साल का जी5 सब्सक्रिप्शन और एक साल का वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। जिनकी कीमत 499 रुपये और 999 रुपये है। साथ ही बता दें कि फिलहाल ये प्लान मध्यप्रदेश सर्किल में ही लाइव किया गया है।
398 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन के 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में भी आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 3जीबी डेली डाटा और 100एसएमएस डेली दिए जा रहे हैं। यह प्लान मुंबई और मध्यप्रदेश सर्किल में लाइव किया गया है और कंपनी की वेबसाइट पर भी यह लिस्ट हो गया है। इसके साथ भी यूजर्स को एक साल का जी5 सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा।
वोडाफोन 19 रिचार्ज प्लान
वहीं वोडाफोन के बारे में 19 रुपये वाले प्लान के साथ अब ज्यादा डेटा मिलेगा। याद करा दें कि इस प्लान के साथ पहले 150 एमबी डेटा दिया जाता था लेकिन अब यह प्लान यूजर को 200 एमबी डेटा प्रदान करेगा। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा मिलती है लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिनों की है। बदलाव के साथ 19 रुपये वाला यह प्लान मुंबई, मध्यप्रदेशन और हरियाणा सर्किल के लिए लिस्ट किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications