नयी दिल्ली। पिछले साल दिसंबर में प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से वोडाफोन ने अपने प्रीपेड प्लान में कई बदलाव किए हैं। वोडाफोन ने कीमत बढ़ाए बिना अपने ग्राहकों को दोगुना बेनेफिट दिया है। अब वोडाफोन ने कुछ चुनिंदा सर्किलों में 95 रुपये वाला ऑल-राउंडर प्रीपेड प्लान पेश किया है। वैसे ये कंपनी का एक पुराना प्लान ही है, जिसकी वैलिडिटी बढ़ाई गई है। टेलीकॉम कंपनियों के ऑल-राउंडर प्रीपेड प्लान न्यूनतम रिचार्ज प्लान होते हैं जिन्हें किसी अकाउंट की वैलिडिटी बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाता है। यह ग्राहकों के लिए किसी भी कॉम्बो प्लान के साथ रिचार्ज किए बिना अपने सिम को एक्टिव रखने का एक शानदार तरीका भी है। वोडाफोन के नये ऑल-राउंडर प्लान के अलावा पहले से 39, 49 और 79 रुपये के तीन प्लान मौजूद हैं।
क्या है नया प्लान
वोडाफोन का एक और ऑल-राउंडर प्लान आया है। 95 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की होगी। 95 रुपये के प्लान में डेटा, टॉकटाइम और वॉयस कॉलिंग रेट कटर सहित तीन फायदे मिलते हैं। इस प्लान में आपको 74 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। साथ ही सभी लोकल / राष्ट्रीय कॉल का चार्ज 2.5 पैसे प्रति सेकंड के हिसाब से लगेगा। इस प्रीपेड प्लान में 200 एमबी डेटा बेनेफिट भी मिलता है। बता दें कि दिसंबर में कीमतें बढ़ाने से पहले 95 रुपये के प्रीपेड प्लान में कुल 500 एमबी डेटा मिलता था। मगर तब इसकी वैलिडिटी केवल 28 दिनों की थी। हालांकि अब जब वोडाफोन ने वैलिडिटी बढ़ा दी है, तो इसमें डेटा बेनेफिट कम किया है।
इन सर्किलों में होगा उपलब्ध
वोडाफोन का 95 रुपये वाला ऑल-राउंडर प्लान बिहार, चेन्नई, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मुंबई और तमिलनाडु सर्किल में उपलब्ध है। इन शहरों के आइडिया ग्राहक भी इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। हालाँकि यदि ये पैक आपके शहर में उपलब्ध न हो तो आपके पास अन्य सस्ते ऑल-राउंडर प्लान हैं। मगर वोडाफोन के 39 रुपये और 79 रुपये के प्लान भी सभी सर्किलों में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन 49 रुपये और 79 रुपये के पैक हर शहर में उपलब्ध हैं। वोडाफोन के 79 रुपये वाले ऑल-राउंडर प्लान में 64 रुपये का टॉकटाइम, प्रति माह 200 एमबी डेटा और सभी वॉयस कॉल पर एक पैसे प्रति सेकंड का शुल्क लगेगा। 79 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके 49 रुपये वाले प्लान में 100 एमबी डेटा मिलता है। साथ ही 38 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
एयरटेल के ऑल-राउंडर प्लान
एयरटेल और वोडाफोन दोनों ने ही प्रति उपयोगकर्ता औसत आमदनी बढ़ाने के लिए ऑल राउंडर या न्यूनतम रिचार्ज पैक लॉन्च किए गए हैं। इन प्लान्स को विशेष रूप से मौजूदा योजनाओं की वैधता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस समय एयरटेल के तीन न्यूनतम रिचार्ज प्लान हैं, जो 45 रुपये से 79 रुपये तक के हैं। जबकि वोडाफोन के इस कैटेगरी में चार पैक हैं, जिनकी जानकारी ऊपर दी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications