पिछले कुछ महीनों में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स में बदलाव किया है। अगर आप भी ऐसा सस्ता प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं वैलिडिटी तो बेशक कम हो लेकिन डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा ज्यादा मिलती है
नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स में बदलाव किया है। अगर आप भी ऐसा सस्ता प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं वैलिडिटी तो बेशक कम हो लेकिन डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा ज्यादा मिलती है, तो हमारी यह खबर आप लोग जरुर पढ़ें। अगर आप भी एयरटेल या फिर वोडाफोन का नंबर इस्तेमाल करते हैं और कम कीमत में ज्यादा फायदे चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है। जियो के आने के बाद टेलीकॉम कंपनियों के बीच ऑफर देने की जो जंग शुरु हुई अब उस जंग को जियो ने भी रोक दिया। क्योंकि पिछले साल जैसे ही जियो ने अपने रिचार्ज ऑफर्स में बदलाव किया वैसे ही सभी कंपनियों ने रिचार्ज ऑफर में बदलाव कर दिया। उसके बाद ग्राहकों को रिचार्ज के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। यही नहीं इन रिचार्ज पर पहले की तुलना में वेनिफिट्स याना फायदे भी कम मिल रहे हैं।Vodafone का बंपर ऑफर, रिचार्ज करने पर मिलेगा 2500 रु तक का कैशबैक ये भी पढ़ें
वोडाफान और एयरटेल के शानदार ऑफर
बता दें कि वोडाफान और एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 19 रुपये वाला शानदार ऑफर पेश किया है। जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मुफ्त डाटा की भी सुविधा मिलेगी। बता दें कि दोनों कंपनियों यानी वोडाफोन और एयरटेल ने 19 रुपये वाले रिचार्ज ऑफर पेश किया है। एयरटेल और वोडाफोन के बेहद सस्ते प्लान के बारे में बता रहा हैं कि जिसमें फ्री कॉलिंग जैसा फायदा मिलता है। तो आइये जानें दोनों कंपनियों के इस एक कीमत वाले प्लान के बारे में जो एक-दूसरे से कितने अलग हैं और इन दोनों के प्लान में क्या-क्या बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है।
एयरटेल का 19 रुपये वाला प्लान
एयरटेल ने अपने इस प्लान को ‘Truly Unlimited' कैटेगरी में रखा है, यानी कि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान की खासियत की बात करें तो वह इसकी फ्री कॉल ही है, क्योंकि इतने कम कीमत में अनलिमिटेड कॉल जैसा बेनिफिट काफी फायदेमंद है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 2 दिनों की है। तो एयरटेल ग्राहक 19 रुपये का रिचार्ज करा कर दो दिनों तक मुफ्त में बातें कर सकते हैं। वहीं इंटरनेट डेटा की बात करें तो ग्राहकों को इसमें 200एमबी डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं है।
वोडाफोन का 19 रुपये वाला प्लान
वहीं वोडाफोन ने अपने इस 19 रुपये वाले प्लान को ‘बोनस कार्ड' कैटेगरी में रखा है। इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी भी सिर्फ 2 दिनों की ही है। यानी कि एयरटेल की तरह वोडाफोन के 19 रुपये वाले प्लान में भी दो दिनों के लिए फ्री अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। बात करें डेटा की तो इसमें ग्राहकों को 150एमबी डेटा दिया जाता है। लेकिन वोडाफोन अपने ग्राहको को प्लान के साथ 100 एसएमएस की सुविधा भी दे रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications