नयी दिल्ली। प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया 3 दिसंबर से मोबाइल कॉल्स और डेटा चार्जेस में बढ़ोतरी करने जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक वोडाफोन आइडिया के नये प्लान पहले की प्लानों के मुकाबले 42 प्रतिशत तक अधिक महंगे होंगे। यानी अगर आप वोडाफोन आइडिया उपभोक्ता हैं तो आपको मोबाइल प्लान पर 42% अधिक शुल्क देना होगा। वोडाफोन आइडिया ने 2 दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ नये प्रीपैड प्लान भी शुरू किये हैं। वोडाफोन ने एक बयान जारी करके कहा है कि भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया ने आज अपने प्रीपेड उत्पादों और सेवाओं के लिए नए टैरिफ / प्लान की घोषणा की। नई योजनाएँ पूरे भारत में 3 दिसंबर 2019 के 00:00 बजे से उपलब्ध होंगी।

नये प्लान में क्या है
वोडाफोन आइडिया ने 49 रुपये और 79 रुपये वाले प्लान शुरू किये हैं। इनमें आपको 48 रुपये वाले पैक में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डेटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। वहीं 79 रुपये वाले प्लान में आपको 64 रुपये के टॉक टाइम के साथ 200 एमबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की अवधि भी 28 दिनों की ही होगी। इसके अलावा कंपनी ने 149 रुपये और 249 रुपये वाले प्लान पेश किये हैं। 149 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डेटा, 300 एसएमएस मिलेंगे, जिसकी इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। आप वोडा के 249 रुपये वाले प्लान में असीमित कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। इस पैक की वैलिडिटी भी 28 दिनों की ही होगी।
84 और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान
वोडाफोन आइडिया ने लंबी अवधि वाले 379, 599 और 699 रुपये प्लान शुरू किये हैं, जिनके लिए आप 3 दिसंबर से रिचार्ज करवा सकेंगे। 379 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, 6 जीबी डेटा और 100 एसएमएस, 599 रुपये के पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस तथा 699 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, रोज 2 जीबी डेटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस मिलेंगे। वोडाफोन ने 365 दिनों की अवधि वाले दो प्लान पेश किये हैं। इनमें 1,499 रुपये 24 जीबी डेटा और 3,600 एसएमएस मिलेंगे, जबकि 2,399 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड कॉल, रोज 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : एयरटेल और वोडा ने महंगा किया मोबाइल, जानिए इससे कैसे बचें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications