कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस माह में आप सस्ते में फॉक्सवैगन कार खरीद सकते है।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस माह में आप सस्ते में फॉक्सवैगन कार खरीद सकते है। जी हां जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन प्रीमियम सेडान वेंटो और हैचबैक पोलो पर फेस्टिव सीजन डिस्काउंट लेकर आई है। इस डिस्काउंट के चलते इन कार पर 1.09 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। ऐसे में आपको इस कंपनी की कार पसंद हैं तब आपके सामने इन्हें खरीदने का ये बेहतर मौका हो सकता है। Maruti सितंबर ऑफर : इन कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानिए कितना होगा फायदा ये भी पढ़ें

फॉक्सवैगन वेंटो के वैरिएंट पर डिस्काउंट
फॉक्सवैगन के वेंटो मिड स्पेक कम्फर्टलाइन (नॉन मेटैलिक) की कीमत आमतौर पर 9.99 लाख रुपए है। इस महीने जर्मन ब्रांड आपको ये कार 8.94 लाख रुपए में बेच रही है। यानी इस वैरिएंट पर ग्राहक को 1.05 लाख रुपए फायदा मिल रहा है। दूसरी तरफ, कपंनी टॉप-स्पेक वेंटो हाईलाइन प्लस एमटी को 1.09 लाख रुपए कम में बेच रही है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपए है। अन्य वैरिएंट पर कोई ऑफिशियल छूट नहीं मिल रही है, वेंटो ऑटोमैटिक की कीमतों में हाल ही में संशोधन किया गया था। वेंटो 1.0 TSI ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक) 8.94 लाख रु है। इसके साथ ही वेंटो की 1.0 TSI हाईलाइन प्लस AT की कीमत 12.99 लाख रु है।
फॉक्सवैगन पोलो के वैरिएंट पर डिस्काउंट
बात करें अगर फॉक्सवैगन के पोलो की तो इसमें तीन वैरिएंट पर कंपनी इस महीने तक ही डिस्काउंट दे रही है। इसमें एंट्री-लेवल पोलो ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक) में सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। कंपनी इस पर 29 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 5.59 लाख रुपए रह जाती है। वैसे, इसकी कीमत 5.87 लाख रुपए है। इसके साथ, मिड-स्केप पोलो कम्फर्टलाइन (नॉन-मेटैलिक) को 23 हजार रुपए कम कीमत पर 6.59 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं, टॉप-स्पेक पोलो हाईलाइन प्लस को अभी 7.89 लाख रुपए में खरीदा जा सकता है। इस पर 20 हजार का डिस्काउंट है। पोलो 1.0 MPI ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक) 5.88 लाख रु है। वहीं पोलो GT TSI AT 9.67 लाख रु है।
नोट : इसके अलावा आपको बता दें कि वेंटो और पोलो की बाकी मॉडल की कीमत आप अपने नजदीकी शोरुम में देख सकते है। इस बात की भी जानकारी दें कि आपके शहर के हिसाब से कीमतों में बदलाव हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications