Stocks To Buy: शेयर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से तेजी के बीच कई शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इस बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (12 सितंबर) को भी घरेलू स्टॉक मार्केट में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।
इस उछाल के साथ कई ऐसे स्टॉक हं जो तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में यदि आप कमाई करने के लिए लिहाज से ऐसे शेयर की तलाश में हैं जो आपको मल्टीबैगर रिटर्न दे सके तो आज आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसमें करीब 29 फीसदी की संभावित ग्रोत हो सकती है।

सबसे बड़ी और खास बात कि इस स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी राय साझा की है और खरीदारी की राय दी है। हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह लॉजिस्टिक्स सेक्टर में कामकाज करती है। इस कंपनी का नाम वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (VRL Logistics Ltd.) है।
VRL Logistics Share Price
कंपनी के शेयर शुक्रवार (12 सितंबर) को शुरुआती कारोबार में सुबह के 9:21 बजे 1:48 फीसदी की बढ़त के साथ 275.45 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 325.48 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 216.23 रुपये है। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 4,796.77 करोड़ रुपये था।
पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 15 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं स्टॉक एक साल में 10 फीसदी टूटा है जबकि 2 साल में 24 फीसदी गिरा है। पिछले पांच साल में स्टॉक ने 240 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, वीआरएल लॉजिस्टिक्स के शेयर 10.82x के मूल्य-से-आय (पी/ई) अनुपात पर कारोबार कर रहे हैं, जो इसके पिछले 12 महीने के प्रति शेयर आय (ईपीएस) 25.10 रुपये और प्राइस-टू-बुक (पी/बी) अनुपात 4.78 पर आधारित है।
VRL Logistics Share Price Target
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल दने इस शेयर पर अपनी 'BUY' रेटिंग को दोहराया है। इसके साथ ब्रोकरेज ने 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी गुरुवार के बंद भाव 271.65 रुपये के मुकाबले देखें तो स्टॉक में 29% की संभावित ग्रोथ को दर्शाता है।
मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि हाल ही में कई उत्पादों पर जीएसटी में की गई कटौती, जिसका उद्देश्य खपत को बढ़ावा देना है, वीआरएल लॉजिस्टिक्स जैसी कंपनियों के लिए मांग और मात्रा को बढ़ावा देकर अनुकूल परिणाम देने वाली साबित होगी। हालाकि, ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी निकट भविष्य में आक्रामक मात्रा वृद्धि की तुलना में मार्जिन सुरक्षा को प्राथमिकता दे सकती है।
मात्रा विस्तार में मंदी के बावजूद, वीआरएल का ध्यान उच्च परिचालन मार्जिन बनाए रखने पर बना रहेगा। भारत में सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन बेड़े के मालिकों में से एक वीआरएल लॉजिस्टिक्स जून 2025 तक 80,722 टन की कुल कार्गो क्षमता वाले 5,949 ट्रकों का संचालन कर रही थी।
मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि लाभदायक अनुबंधों, परिचालन दक्षता और उच्च सेवा विश्वसनीयता पर इसके रणनीतिक ज़ोर के कारण VRL लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है। ब्रोकरेज ने प्रौद्योगिकी उन्नयन, अनुशासित लागत प्रबंधन और इसके मज़बूत हब-टू-हब नेटवर्क में VRL के निवेश की भी प्रशंसा की, जो सामूहिक रूप से मांग में सुधार के साथ परिचालन को बढ़ाने के लिए एक ठोस आधार प्रदान करते हैं।
कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 25-27 की अवधि में कंपनी का राजस्व, EBITDA और PAT क्रमशः 6 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 19 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications