Waaree Energies Share Price: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन वारी एनर्जीज का शेयर लिस्ट हुआ है. सोलर एनर्जी इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी का शेयर धमाकेदार प्रीमियम पर लिस्ट हुई है. शेयर धांसू लिस्टिंग के बाद अब फिसल गया है. लिस्टिंग प्राइस से करीब 10 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. इससे पहले वारी एनर्जीज के आईपीओ को धमाकेदार रिस्पांस मिला था, जोकि आखिरी दिन तक करीब 76.34 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था.
वारी एनर्जीज की धमाकेदार लिस्टिंग
सोलर पीवी मॉड्युल बनाने वाली कंपनी का शेयर NSE पर 66.3 फीसदी के प्रीमियम पर 1,503 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. BSE पर शेयर 69.6 फीसदी के प्रीमियम पर 2,550 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. जबकि इश्यू प्राइस 1503 रुपए प्रति शेयर रहा. निवेशकों को हर लॉट में 9 शेयर मिले. दमदार लिस्टिंग के बाद वारी एनर्जीज का शेयर करीब 9 फीसदी फिसलकर 2294.55 रुपए तक फिसल गया. इसका मार्केट कैप 68,500 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया.
वारी एनर्जीज का कारोबार
सोलर सेक्टर में दिग्गज कंपनी वारी एनर्जीज का कारोबार काफी बढ़िया है. यह भारत में सोलर पीवी मॉड्युल्स बनाने और एक्सपोर्ट करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. करीब 143 एकड़ में कंपनी के 5 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिनकी कुल क्षमता 13.3 गीगावाट का है. सोलर पीवी मॉड्युल्स को तैयार को तैयार करने के लिए कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल करती है.

आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार लींक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है. इसके लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स में एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इंटेसिव फिस्कल सर्विसेज और आईटीआई कैपिटल हैं.
आईपीओ फंड का कहां होगा इस्तेमाल
मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक फंड का इस्तेमाल ओडिशा में 6 जीडब्ल्यू इनगॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्युल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए होगा. साथ ही स्वामित्व वाली सहायक कंपनी संगम सोलर वन प्राइवेट लिमिटेड के लिए होगा.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications