नई दिल्ली, सितंबर 9। क्या आप नयी कार खरीदना चाहते हैं? अगर हां तो आपके पास कम से कम 3-3.25 लाख रु का बजट होना चाहिए। बजट कम होने पर दूसरा ऑप्शन है लोन। मगर यदि आप लोन लेकर कार खरीदें तो समस्या यह है कि ब्याज के रूप में भारी रकम चुकानी होगी। वैसे तो यह रकम आप किस्तों में चुकाएंगे। मगर लोन पूरा होने तक आप लाखों रु ब्याज के रूप में अदा करेंगे। तीसरा और सबसे आसान तरीका है पुरानी कार। अच्छी कंडीशन में देख भाल कर पुरानी कार खरीद लें और अपना काम चलाएं। इस समय देश में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक मारुति सुजुकी वैगनआर का पुराना मॉडल बेहद कम कीमत पर बिक रहा है।
यहां से खरीदें पुरानी कार
पुरानी कार खरीदने के लिए आज कई प्लेटफॉर्म हैं। इनमें ट्रूवैल्यू भी शामिल है। ट्रूवैल्यू मारुति सुजुकी, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, का ही सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। मारुति के ट्रूवैल्यू का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। आपको 'ट्रूवैल्यू' की वेबसाइट पर भी ढेर सारी पुरानी कारों की डिटेल मिल जाएगी। आप चुन कर कोई भी कार खरीद सकते हैं।
3 साल पुरानी वैगनआर
इस समय ट्रूवैल्यू पर मारुति वैगनआर का 3 साल पुराना मॉडल बिक रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर सर्टिफाइड कारों पर तीन फ्री सर्विस दी जाती हैं। साथ ही आपको एक साल की वारंटी भी दी जाएगी। वैगन आर के 2018 मॉडल की कीमत 4 लाख रु है। ये कार पेट्रोल इंजन और सीएनजी ऑप्शन के साथ मिलेगी। इस कार को पहला मालिक बेच रहा है। दिल्ली में बिक रही ये कार 86,700 किलोमीटर तक चली है।
2019 का मॉडल
ट्रूवैल्यू पर वैगनआर 2019 का एक और मॉडल बिक रहा है। ये कार पेट्रोल इंजन में है। इसकी कीमत 4,95,000 रुपये रखी गयी है। इस कार को भी पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। दिल्ली में उपलब्ध यह कार 17,643 किलोमीटर तक चली है।
एक और कार बिक रही
ट्रूवैल्यू पर इस समय मारुति सुजुकी की वैगनआर का एक और पुराना मॉडल बिक रहा है। यह 2019 मॉडल है, जिसकी कीमत 5.60 लाख रु रखी गयी है। दिल्ली में बिक रही यह कार 36,036 किलोमीटर तक चली है।
जानिए वैगनआर के फीचर
मारुति वैगन आर में 2 पेट्रोल इंजन और 1 सीएनजी इंजन है। पेट्रोल इंजन 998 सीसी और 1197 सीसी का है, जबकि सीएनजी इंजन 998 सीसी का है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वैरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर वैगन आर का माइलेज 20.52 किमी/लीटर से 32.52 किमी/किलोग्राम है। वैगन आर 5 सीटर है और इसकी लंबाई 3655 मिमी, चौड़ाई 1620 मिमी और व्हीलबेस 2435 मिमी है। बिग न्यू वैगनआर में वाइड स्टांस के साथ एक मजबूत डिजाइन है, जो इसे दमदार बनाता है और यह आकर्षक लगती है। आपको बता दें कि सितंबर में मारुति नयी वैगनआर के पेट्रोल वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं इसके ईको पेट्रोल वैरिएंट पर कुल 22,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें 5,000 रुपये की नकद छूट और 17,000 रुपये तक के अन्य लाभ शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications