नई दिल्ली, जून 19। शेयर बाजार में इस महीने भी गिरावट जारी है। मुद्रास्फीति, बढ़ती ब्याज दरों और भू-राजनीतिक तनाव को लेकर चिंता जैसी वजहों से बाजार में गिरावट आ रही है। हालांकि डर के कारण आपको शेयर बाजार की पूरी तरह से अवहेलना नहीं करनी चाहिए। यानी शेयर बाजार से पूरी तरह बचना नहीं चाहिए। यदि आप अस्थिर बाजार में भी लगातार पैसा प्राप्त करना चाहते हैं तो डिविडेंड स्टॉक को चुनना चाहिए। एलएंडटी ग्रुप स्टॉक का लगातार डिविडेंड भुगतान का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। लगातार भुगतान करने और डिविडेंड में वृद्धि का एक ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि यह कंपनी स्थिर है, जो डिविडेंड के रूप में लगातार इनकम का संकेत देती है।
लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक लिमिटेड
लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक लिमिटेड ने 19 अप्रैल 2022 को अंतिम लाभांश घोषित किया। लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक ने कहा था कि निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में, 30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इतना लाभांश यानी डिविडेंड 1 रु प्रति वाले शेयर पर शेयरधारकों को दिए जाने की सिफारिश की गयी।
3000 फीसदी डिविडेंड
1 रु वाले शेयर पर 30 रु का डिविडेंड का मतलब है 3000 फीसदी डिविडेंड का भुगतान। बता दें कि इतना डिविडेंड आम तौर पर कंपनियां कम ही देती हैं। यदि शेयरधारकों द्वारा इतने डिविडेंड को मंजूरी दी जाती है तो इस अंतिम लाभांश का भुगतान वार्षिक आम बैठक ('एजीएम') के समापन से तीस दिनों के भीतर किया जाएगा। साथ ही कहा था लाभांश प्राप्त करने के पात्र शेयरधारकों को रिकॉर्ड तिथि के बारे में भी सूचित किया जाएगा।
तय हो गयी है एक्स-डिविडेंड डेट
निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि एक्स-डिविडेंड डेट 30 जून 2022 तय की गयी है और घोषित रिकॉर्ड तिथि 1 जुलाई 2022 है, जो एक्स-डिविडेंड डेट के एक दिन बाद है। शुक्रवार 17 जून 2022 को कंपनी का शेयर बीएसई पर 4003.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। एनएसई पर शेयर ने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 7,588.80 रुपये प्रति शेयर और 52 सप्ताह के निचले स्तर 3733.30 रुपये प्रति शेयर को छुआ।
पैसा 5 गुना
बाजार की अस्थिरता ने कंपनी के शेयर की कीमत को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले 1 साल में शेयर की कीमत में 4% की गिरावट देखी गई है। हालांकि, पिछले 3 महीने की निवेश अवधि में शेयर की कीमत में सबसे अधिक गिरावट लगभग 34.52 फीसदी देखी गई है। इसने 3 साल में क्रमश: 126.53 फीसदी और 5 साल में 397.95 फीसदी का सकारात्मक रिटर्न दिया। डेटा से पता चलता है, स्टॉक ने लंबी अवधि के निवेश में अच्छा प्रदर्शन किया और सकारात्मक रिटर्न दिया। 5 साल में 397.95 फीसदी का रिटर्न दिया है, इसका मतलब है कि शेयर ने 5 साल में 1 लाख रु को 5 लाख रु बना दिया है।
कंपनी की डिविडेंड हिस्ट्री
लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक की डिविडेंड हिस्ट्री अच्छी है, क्योंकि कंपनी अच्छा लाभांश भुगतान करती है। अब तक, कंपनी ने 13 लाभांश घोषित किए हैं, जिनमें से 6 अंतरिम लाभांश हैं, 6 अंतिम लाभांश हैं, और 1 विशेष लाभांश हैं। कंपनी ने पिछले 5 वर्षों से लगातार लाभांश घोषित किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications