
New Rs 10 Note Bundle : नए साल की शुरुआत हो गयी है। साल का ये समय शादियों का होता है और शादियों में उड़ते हैं नोट। छोटा और कम मूल्य का नोट होने की वजह से लोग 10 रु के नोट उड़ाते हैं। इसीलिए 10 रु के नोटों की गड्डी डिमांड में रहती है। अकसर लोगों को यह गड्डी मिलती भी नहीं है। पर एक बैंक इस समय 10 रु के नोटों की गड्डी की पेशकश कर रहा है। जानते हैं बाकी की पूरी डिटेल।
कौन सा बैंक दे रहा नोट
जो बैंक इस समय 10 रु के नये नोटों की गड्डी दे रहा है वो है पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जो कि देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इसने एक शानदार ऑफर पेश किया है। पीएनबी ने एक ऐलान किया है कि यदि आप आप नए नोट प्राप्त करना चाहते हैं तो पंजाब नेशनल बैंक जाएं। इस मामले में बैंक ने खुद ट्वीट किया है और नए नोट देने को कहा है।
मिल सकते हैं नये नोट
बैंक ने ट्वीट किया है कि नए साल पर नए नोट लिए जा सकते हैं। पर पहले ये जान लीजिए कि आपको पीएनबी से किस तरह से नए नोट मिल सकते हैं। आप पीएनबी की करीबी ब्रांच में जाकर बैंकनोट्स और कॉइन एक्सचेंज कर सकते हैं। आप ब्रांच में जाकर आसानी से नोट-सिक्के एक्सचेंज कर सकते हैं।
मिल जाएगी नोटों की गड्डी
आपको पीएनबी में 10 रु के नये नोटों की गड्डी भी मिल सकती है। जहां तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नये नियमों की बात है तो आपके पास कटे-फटे नोट होंगे और आप उन्हें बदल सकते हैं। आरबीआई के नियम के अनुसार आप ऐसा किसी भी बैंक में जाकर कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप अपने ही बैंक या उसकी अपनी होम ब्रांच में ही जाएं।
हो सकती है शिकायत
यदि बैंक कर्मचारी आपके नोट न बदले तो इसकी शिकायत भी की जा सकती है। पर ध्यान रहे कि नोट की हालत जितनी अधिक खराब होगी, उसकी वैल्यू उतनी ही कम लगेगी। बता दें कि कई वेबसाइट्स पर भी नए नोट मिल रहे हैं। जैसे कि ईबे डॉट इन पर 10 रुपये के 100 नोटों की गड्डी 1620 रुपये में मिल रही है। इसी तरह 200 रुपये के 100 नोटों की गड्डी लगभग 25,000 रुपये में मिलेगी। आपसे शिपिंग चार्ज भी वसूला जाएगा।
पीएनबी ने बढ़ाई दरें
पीएनबी ने बचत खाते और कुछ निश्चित अवधि की एफडी की (2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए) ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। पीएनबी की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 1 जनवरी, 2023 से लागू हो गयी हैं। बैंक ने इससे पहले 20 दिसंबर 2022 को एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। पीएनबी 10 लाख रु से कम से बैलेंस पर 2.70 फीसदी की ब्याज दर देना जारी रखेगा। बचत खाते में 10 लाख रु से 100 करोड़ रु तक के बैलेंस पर 2.75 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलेगी। पीएनबी ने बचत खाते में 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक के बैलेंस पर ब्याज दर को 25 आधार अंक बढ़ा कर 2.75 फीसदी से 3.00 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications