
Hybrid & Electric Cars : भारत में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। ऐसे में कार कंपनियों और कार खरीदारों का हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर पहले के मुकाबले काफी रुख बदला है। हुंडई, मारुति, और टाटा सहित कई कार निर्माता कंपनियां नयी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम कर रही हैं। इन कारों के जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है। उत्सर्जन (एमिशन) को कम करने पर ध्यान देने के साथ, वाहन निर्माता कंपनियां इस साल और 2024 में पर्यावरण के अनुकूल गाड़ियों को पेश करने की योजना बना रही हैं। इसलिए यदि आप नयी कार खरीदना चाहते हैं तो पहले भारत में आने वाली पांच हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट चेक कर लें।
एमजी कॉमेट
एमजी कॉमेट को इंडोनेशिया में पेश की गयी वूलिंग एयर ईवी के बाद तैयार किया गया है। ये इस साल के मध्य तक भारत में बिक्री के लिए तैयार होगी। एमजी का कहना है कि इस छोटी इलेक्ट्रिक कार की पतली बॉडी इसे शहर की सड़कों और हल्के ट्रैफिक में आराम से ड्राइव करने के लिए उपयुक्त बनाती है।
बीवाईडी सील
बीवाईडी की 2023 के आखिर तक भारतीय बाजार में अपना तीसरा प्रोडक्ट पेश करने की योजना है। बीवाईडी सील एक नई इलेक्ट्रिक सेडान कार होगी, जिससे एक बार चार्ज करने पर 700 किलोमीटर तक सफर किया जा सकता है। इसमें 82.5 किलोवाट का बैटरी पैक है, जिससे यह 700 किमी तक की प्रभावशाली रेंज पेश करने में सक्षम है। ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर आधारित यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल मोटर या ट्विन मोटर लेआउट के साथ आ सकती है। ये बाजार पर निर्भर करता है। नई बीवाईडी सील के भारत में 530-हॉर्सपावर के डुअल-मोटर अरेंजमेंट के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।
मारुति सुजुकी सी-एमपीवी
मारुति सुजुकी सी-एमपीवी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के जैसी ही एक प्रीमियम सी-सेगमेंट एमपीवी कार है। जल्द ही मारुति सुजुकी इसे भारत में पेश कर सकती है। इसमें ग्रैंड विटारा से जुड़े स्टाइल दिए जा सकते हैं। इसमें 2.0-लीटर एनए पेट्रोल और 2.0-लीटर मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
मारुति सुजुकी डिजायर हाइब्रिड
नेक्स्ट जेन मारुति सुजुकी डिजायर के अंदर और बाहर कई बड़ी अपडेट दी सकती है। इन अपडेट्स के साथ इसे 2024 में भारत में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अपर ट्रिम लेवल्स में एक संभावित अपग्रेड की उम्मीद है। इसमें एक नया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर शक्तिशाली हाइब्रिड पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो कि 35-40 किमी/लीटर की रेंज दे सकता है।
लेक्सस आरएक्स 500एच
लेक्सस आरएक्स ने पहली बार जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो में अमेरिका में शुरुआत की। फिफ्थ जेन की लक्ज़री एसयूवी दो ट्रिम स्तरों में उपलब्ध होगी, जिनमें आरएक्स 350एच लक्ज़री और आरएक्स 500एच एफ स्पोर्ट परफॉर्मेंस शामिल हैं। हाइब्रिडाइजेशन 2.4-लीटर और 2.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दोनों में शामिल होगा।
हुंडई वरना
हुंडई 21 मार्च 2023 को भारतीय बाजार में नेक्स्ट जेन वरना सेडान लॉन्च करने जा रही है। वरना की इस जनरेशन कार को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके लॉन्च की अटकलें काफी लंबे समय से लगाई जा रही हैं। अब हुंडई आधिकारिक रूप से वरना को 21 मार्च को लॉन्च करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications