नयी दिल्ली। 15 जनवरी से कॉल करने का एक नया नियम लागू होने जा रहा है। अब लैंडलाइन नंबर से मोबाइल पर कॉल करने के लिए नंबर की शुरुआत में '0' शामिल करना होगा। यह कोई नई जानकारी नहीं है, बकि दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने पिछले साल नवंबर में एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया था कि वे इस नियम को अपने सिस्टम में लागू करें। 15 जनवरी 2021 से शुरू हो रहा यह नियम देश भर के सभी लैंडलाइन उपयोगकर्ताओं के लिए लागू होगा। कोई भी लैंडलाइन यूजर कहीं से भी किसी भी मोबाइल नंबर पर कॉल करना चाहे तो उसे नंबर से पहली एक अतिरिक्त जीरो लगाना होगा।
कंपनियां दे रही ग्राहकों को जानकारी
ध्यान देने वाली बात ये है कि इस नियम को लागू करने का सुझाव भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने पिछले साल मई में दिया था। भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को मोबाइल नंबरों पर आउटगोइंग कॉल करने से पहले '0' जोड़ने के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया। बाकी टेलीकॉम कंपनियों, जिनमें बीएसएनएल, एमटीएनएल, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के भी बहुत जल्द ऐसा ही करने की उम्मीद है।
इनके लिए नहीं बदलेगा नियम
ध्यान रहे कि केवल लैंडलाइन से मोबाइल नंबरों पर आउटगोइंग कॉल करते समय ही नंबर से पहले '0' जोड़ना अनिवार्य होगा। जबकि मोबाइल से फिक्स्ड-लाइन कनेक्शन, मोबाइल से मोबाइल और फिक्स्ड-लाइन से फिक्स्ड-लाइन कनेक्शन पर कॉल करने का नियम समान ही रहेगा।
क्या है इस फैसला के पीछे मकसद
इस नये फैसले का उपयोगकर्ता को सीधे लाभ नहीं मिले। ये नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि मोबाइल उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्ता और फिक्स्ड-लाइन उपयोगकर्ताओं की गिरावट के बीच नंबरिंग रिसोर्सेज को फ्री किया जा सके। इस नियम से सरकार को 253.9 करोड़ नंबरिंग सीरीज जनरेट करने की उम्मीद है। इस नजरिए आखिर में इस फैसले का लाभ उपयोगकर्ताओं को ही मिलेगा, जो इन नंबरिंग रिसोर्सेज का उपयोग करेंगे।
क्या है डीओटी का निर्देश
डीओटी ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को अपने लैंडलाइन ग्राहकों को नवंबर में इस नियम के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया था। उस समय इस नियम को 1 जनवरी 2021 से लागू करने की बात कही गई थी। लेकिन अब एयरटेल के अपने ग्राहकों को सूचित करने से यह पुष्टि हो गई है कि यह नियम 15 जनवरी 2021 से लागू किया जाएगा। मोबाइल सर्विसेज के लिए नए नंबरिंग रिसोर्सेड भारत के लिए एक अच्छी बात होगी क्योंकि मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या तेजी से आगे बढ़ेगी। इसके पीछे एक कारण सस्ते 4जी स्मार्टफोन्स का बाजार में आना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications