
VIP Number for Car : अकसर लोग अपने मोबाइल या कार नंबर को वीआईपी अंदाज में चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि उन्हें कार या मोबाइल का वीआईपी नंबर मिल जाए। मोबाइल और कार दोनों के लिए आपको वीआईपी नंबर मिल भी सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कार के लिए वीआईपी नंबर हासिल कर सकते हैं। इसका तरीका काफी आसान है।
यहां मिल रहे वीआईपी नंबर
अगर आप भी कार के लिए वीआईपी नंबर चाहते हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा के साथ साथ गौतम बुद्ध नगर में कारों के लिए वीआईपी नंबर की बुकिंग 09 जनवरी से शुरू हो गयी है। गौतम बुद्ध नगर परिवहन विभाग की तरफ से कारों के लिए नई नंबर सीरीज की शुरुआत की गयी है। ये शुरुआत 09 जनवरी से हो चुकी है।
क्या है परिवहन विभाग का मकसद
इस नई नंबर सीरीज के लिहाज से गौतम बुद्ध नगर परिवहन विभाग का मकसद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को सुविधाजनक बनाना है। साथ ही लोगों के लिए इस प्रोससे को अधिक व्यवस्थित बनाना भी है।
कहां करें अप्लाई
गौतम बुद्ध नगर के आरटीओ प्रशासन सियाराम वर्मा के मुताबिक फिलहाल गाड़ियों का रजिस्ट्रशन जिला परिवहन कार्यालय में यूडीएन (UDN) सीरीज के तहत होता है। मगर अब इसमें 09 जनवरी से बदलाव हुआ है। अब यूडीपी (UDP) सीरीज के तहत वाहनों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। जो लोग नए नंबर की सीरीज से अपने लिए स्पेशल नंबर चाहते हैं वे www.parivahan.gov.in पर विजिट करें। यहां उन्हें वाहनों के लिए VIP नंबर बुक करने की सुविधा मिलेगी।
चार श्रेणियों में हैं नंबर
गौरतलब है कि कारों के वीआईपी नंबरों को चार श्रेणियों में रखा गया है। पर ये नंबर फ्री में नहीं मिलेंगे, बल्कि इनकी कीमत है। जो वीआईपी नंबर बिक्री के लिए रखे गये हैं, उनकी कीमत 3 हजार रु से शुरू होती है। यह कीमत 1 लाख रुपए तक जाती है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि परिवहन विभाग ने पिछले साल 2022 में कुल 2,886 वीआईपी नंबरों की बिक्री की थी। इन नंबरों की बिक्री से विभाग को 6 करोड़ रुपये मिले थे।
लाखों रु का नंबर
पिछले साल एक वीआई नंबर कई लाख रु में बिका था। इसकी कीमत 7.16 लाख रु थी। इससे जाहिर है कि लोग वीआईपी नंबर कितना पसंद करते हैं। गौतम बुद्ध नगर में गाड़ियां काफी अधिक संख्या में हैं। कुल 8.6 लाख वाहन पंजीकृत हैं। पिछले साल वहां 1.08 लाख नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ।
वीआईपी मोबाइल नंबर
वीआई अपने ग्राहकों को वीआईपी नंबर चुनने की सुविधा देती है। इसके लिए वीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर न्यू कनेक्शन सेक्शन पर क्लिक करें और फैंसी नंबर चुनें। आप myvi.in/new-connection/choose-your-fancy-mobile-numbers-online पर जा सकते हैं। यहां वीआईपी फैंसी नंबर के लिए पिनकोड और मोबाइल नंबर सहित बाकी जरूरी जानकारी दर्ज करें। प्रीपेड या पोस्टपेड जो भी कनेक्शन लेना चाहते हैं उसे चुनें। फिर जो वीआईपी फैंसी नंबर लेना है, उसे सर्च करें या वीआई की तरफ से पेश की जाने वाली मुफ्त नंबरों की लिस्ट में से कोई नंबर चुनें। आप मुफ्त प्रीमियम नंबरों में से कोई नंबर चुन सकते हैं। कुछ प्रीमियम नंबरों के लिए आपको 500 रुपये का भुगतान करना होगा। बाकी डिटेल दर्ज करें और अपना ऑर्डर देने के लिए अपना एडरेस भी दर्ज करें। फिर यदि पेड नंबर ले रहें हैं तो भुगतान प्रोसेस पूरी करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर अपनी प्रोसेस की पुष्टि करें। वीआईपी नंबर सीधे आपके दरवाजे पर पहुंचा दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications