नयी दिल्ली। टीवी देखने वालों के एक खुशखबरी है। आज यानी 1 मार्च से टीवी देखना सस्ता हो गया है। जी हां टेलिकॉम ऑथेरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई द्वारा तय किये गये नये टैरिफ नियम लागू हो चुके हैं। नये टैरिफ का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको प्रति चैनल चैनल 1 रुपये से भी कम कीमत पर मिलेगा। दरअसल नये नियमों में आपको 130 रुपये में 200 मुफ्त (फ्री टू एयर) चैनल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा ब्रॉडकास्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नहीं दे पायेंगे। 1 मार्च से अगर आप सिर्फ मुफ्त चैनल ही देखना पसंद करें तो आपको केवल 160 रुपये मासिक शुल्क देना होगा। अभी तक 130 रुपये में आपको केवल 100 फ्री चैनल ही दिखाये जा रहे थे। यानी अब उतने ही दाम में मुफ्त चैनलों की संख्या दोगुनी कर दी गयी है।
अब तक कितना था आपका बिल
- एनसीएफ यानी नेटवर्क कैपेसिटी फीस और इसके साथ 18 फीसदी जीएसटी
- एनसीएफ - 130 रुपये में जीएसटी जोड़ कर 153 रुपये
- 153 रुपये में आपको 25 फ्री और 75 भुगतान किये चैनल मिलते थे
- इनमें भुगतान किये गये चैनल का पैसा अलग
- इस सीमा यानी 100 से ज्यादा चैनल लेने पर आपका बिल बढ़ता था
- हर फालतू 25 चैनल के लिए एनसीएफ 20 रुपये और उसके साथ जीएसटी
नये नियमों से कितना घटेगा बिल
- अब 130 रुपये के एनसीएफ शुल्क में 200 चैनल मिलेंगे
- 100 से ज्यादा चैनल देखने पर मिलेगा बेनेफिट
- आपको घर में एक से अधिक टीवी पर एनसीएफ में बचत होगी
- आपके घर में दूसरा कनेक्शन भी सस्ता हो जायेगा
- दूसरे कनेक्शन पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी
- इस तरह कनेक्शन पर कंपनियों को कीमतें कम करनी होंगी
- अभी तक दोनों कनेक्शन के लिए समान पैसे लिये जाते हैं
ग्राहकों को मिलेगी राहत
ट्राई के नये नियम से ग्राहकों को और खास कर उन लोगों को राहत मिलेगी, जो सस्ते टीवी चैनल देखना चाहते हैं। क्योंकि अब तक केबल ऑपरेटर ऐसा करते थे कि किसी एक चैनल का नाम बता कर कुछ ऐसे चैनल का ग्रुप बना दिया कर देते थे, जिन्हें आप देखना पसंद नहीं करते। मगर आपको सिर्फ उन चैनलों के लिए पैसे देने होंगे, जिन्हें आप देखना चाहें। इससे पहले ग्राहकों हर चैनल ब्रॉडकास्टर्स पैकेज में मिलते थे, जिसकी वजह से भी ग्राहकों को नापसंदीदा चैनलों के लिए पैसे देने होते थे। मगर ट्राई के नये नियमों में इन सभी झंझटों से मुक्ति मिलेगी।
जनवरी में किया था ऐलान
ट्राई ने 1 जनवरी 2020 को नयी टैरिफ पॉलिसी जारी की थी। उसमें ट्राई ने साफ किया था कि केबल टीवी ऑपरेटर एक प्लेटफॉर्म पर सभी फ्री टू एयर चैनलों के लिए हर महीने 160 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे। इसके अलावा 12 रुपये से अधिक शुल्क वाला कोई भी चैनल किसी बुके का हिस्सा नहीं होगा। यानी ग्राहकों को नये टैरिफ नियमों से कई तरह से लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें - खुशखबरी : जल्द घट सकते हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications