कोरोना के कारण लोग घर में ही रहना बेहतर समझ रहे है। यहां तक कि घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो घंटों टीवी के सामने बैठ कर एंटरटेनमेंट का मजा भी ले रहे है।
नई दिल्ली: कोरोना के कारण लोग घर में ही रहना बेहतर समझ रहे है। यहां तक कि घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो घंटों टीवी के सामने बैठ कर एंटरटेनमेंट का मजा भी ले रहे है। लेकिन अब लोगों को टीवी देखना भी महंगा पड़ने वाला है। जी हां अगर आप भी डिश टीवी यूजर्स हैं तो अब आपको टीवी देखने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। Tata Sky ने पेश किया जबरदस्त ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 500GB का तक डेटा ये भी पढ़ें

बता दें कि कंपनी अपने पॉप्युलर 30.50 रुपये वाले हैप्पी इंडिया बूके यूजर्स को दूसरे पैक पर मूव कर रही है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने डीटीएच ब्रैंड डिश टीवी, जिंग और डीटूएच की वेबसाइट पर दे दी है। इसका फैसला तब लिया गया जब सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने 30.50 रुपये वाले इस हैप्पी इंडिया पैक के 1 अगस्त 2020 से डिसकंटिन्यू होने की घोषणा की।
मिलेंगे दो एक्स्ट्रा चैनल्स
डिश टीवी इंडिया ने कहा कि 30.50 रुपये प्रति माह वाले हैप्पी इंडिया पैक यूजर्स को अब सोनी हैप्पी इंडिया बूके 39 पर शिफ्ट किया जाएगा। इसकी कीमत 38.50 रुपये है। कंपनी ने कहा कि महंगी कीमत वाले पैक में मौजूदा 30.50 रुपये वाले पैक्स के अलावा दो एक्स्ट्रा चैनल- सोनी बीबीसी और टेन 3 देखने को मिलेंगे। बता दें कि हैप्पी इंडिया बूके 31 में जनरल एंटरटेनमेंट कैटिगरी के तीन चैनल शामिल हैं। इसमें सोनी टीवी के अलावा सोनी मैक्स भी मिल जाता है। वहीं, हैप्पी इंडिया बूके के 6 चैनल वाले पार्ट में सोनी टीवी, सब, सोनी पल, सोनी मैक्स, सोनी मैक्स 2 और सोनी वाह मिलते हैं।
कंपनी ने कहा ग्राहक अपनी मर्जी से चुन सकेंगे चैनल
डिश टीवी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि सोनी हैप्पी इंडिया बूके के चैनल्स को सब्सक्राइबर्स अपनी मर्जी से (a-la-carte) भी चुन सकते हैं। इसके आगे कंपनी ने कहा कि यूजर डिश टीवी ऐप या वेबसाइट से सोनी चैनल या सोनी बूके को सिलेक्ट कर सकते हैं। डिश टीवी सब्सक्राइबर्स को 8.8 रुपये से 85.30 रुपये के बीच के 28 सोनी हैप्पी इंडिया बूके ऑफर करता है।
सोनी चैनल के लिए देने होंगे इतने रुपये
दूसरी तरफ अगर सोनी नेटवर्क के चैनल्स की बात करें तो सोनी टीवी के लिए डिश टीवी यूजर्स को 19 रुपये, सोनी मैक्स के लिए 15 रुपये, सोनी सब के लिए 19 रुपये, सोनी टेन 3 के लिए 17 रुपये, सोनी सिक्स के लिए 15 रुपये, सोनी पिक्स के लिए 10 रुपये, सोनी बीबीसी के लिए 4 रुपये सोनी वाह के लिए एक रुपये, सोनी वाय के लिए 2 रुपये, सोनी टेन 1 के लिए 19 रुपये, सोनी टेन 2 के लिए 15 रुपये और सोनी टेन 3 के लिए 17 रुपये औप सोनी वाह के लिए 1 रुपये देने होंगे। जबकि सोनी पल चैनल फ्री टू एयर के तहत प्रसारित किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications