मानसून ने इस बार समय से पहले केरल में दस्तक दी. आमतौर पर 1 से 4 जून के बीच आता है, जोकि इस बार 30 मई को आ गया. इससे दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है. वहीं, रेमल चक्रवात की वजह से पूर्वोत्तर में भी मानसून जल्द पहुंच गया. पूर्वी राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल होते हुए ये आगे बढ़ रहा. इधर कर्नाटक और महाराष्ट्र के इलाकों में भी बादल बरस रहे हैं. मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी करते हुए अलग-अलग इलाकों के हालात को देखते हुए अलर्ट जारी किया है.
UP और बिहार में गर्मी मचाएगा कहर
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी-उत्तर प्रदेश समेत पंजाब और उत्तराखंड में भीषण गर्मी रहेगा. इन इलाकों में भी हीटवेव चलेगा. वहीं, बिहार में तेज गर्मी को देखते हुए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 14 जून तक राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में भीषण गर्मी रहने का अनुमान है. UP और बिहार के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी प्रचंड गर्मी के अनुमान हैं.

गुजरात पहुंचने वाला है मानसून
IMD ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 24 घंटों में गुजरात पहुंच सकता है. इससे पहले राज्य में प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिणी गुजरात में 11 जून को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अगले दिन यानी 12 जून की सुबह तक दक्षिण गुजरात के सभी जिलों समेत साथ उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने के अनुमान हैं.
भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 11 जून 2024 को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से लेकर हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके तहत केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण इलाके, गोवा, उत्तरी कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान दिया है. इन इलाकों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
IMD ने कहा कि दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा, मराठावाड़ा, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र जैसे इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है. जबकि मध्य भारत के कुछ इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान दिया है. विभाग ने दिल्ली और सटे इलाकों समेत हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का अनुमान जारी किया है. इन इलाकों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications