Delhi NCR Weather Prediction Today: दिल्ली-NCR में कल बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई. इससे शाम को उमस बढ़ गई. इस दौरान मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मॉनसून के एंट्री की तारीख का ऐलान कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पटना और भोपाल में अगले कुछ दिनों में मॉनसून आ सकता है.
दिल्ली में बारिश कब होगी?
दिल्ली में एक दिन की बारिश के बाद फिर से सूखा पड़ गया है. इससे लोगों को उमस परेशान कर रही है. मौसम विभाग ने आज 19 जून के लिए राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि 24 जून तक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.
देश के प्रमुख शहरों का मौसम
शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
दिल्ली 36°C 27°C
मुंबई 30°C 25°C
कोलकाता 31°C 26°C
चेन्नई 37°C 27°C
हैदराबाद 35°C 25°C
जयपुर 38°C 29°C
अहमदाबाद 41°C 30°C
चंडीगढ़ 34°C 26°C
लखनऊ 34°C 25°C
पटना 34°C 29°C
ओडिशा में बारिश की चेतावनी
ओडिशा में 18 से 24 जून के बीच मौसम अत्यधिक एक्टिव रहने की संभावना है. मयूरभंज और क्योंझर में खास तौर से भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने इन दोनों इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है. प्रशासन को सतर्क रहने और आपात स्थिति के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है. आम लोगों को बारिश और भूस्खलन से बचाव के उपाय करने चाहिए.

उत्तर प्रदेश में कब आएगा मॉनसून?
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून बारिश ने आंशिक राहत दी है. अब मुख्य मॉनसून उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में प्रवेश करने के लिए तैयार है. आशंका है कि आगरा में शुक्रवार यानी 20 जून को मॉनसूनी असर शुरू हो जाएगा, जिसमें तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की गति) और गरज के साथ बारिश की संभावना है.
उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना
पहाड़ों पर भी बारिश जारी है. रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में उत्तराखंड में मॉनसून आने की संभावना जताई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications