मानसून के बादल देशभर में बारिश कर रहे. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने रविवार को बताया कि बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जारी किया है.
इसके तहत IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के इलाके में बहुत भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है. इस राज्य के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी किया है.
अगले 2 दिन के लिए क्या है अनुमान?
मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में उत्तराखंड में भारी से बारिश का अनुमान जताया है. मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी बारिश की उम्मीद हैं.
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत और प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है. यहां अगले 2-3 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
IMD ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9-10 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के लिए भी अनुमान जारी किया है. इसके तहत हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है.
मौसम विभाग ने उप-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए 10 जुलाई तक भारी वर्षा का अनुमान है. ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भी 8 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है.
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, बिहार, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है. साथ ही तूफान आने की भी चेतावनी है. वहीं राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. आज भी यहां आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के साथ 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications