Weather update: आईएमडी के अनुसार राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है. बीते दिनों दिल्ली में उमस भरा माहौल है. इस बारिश से दिल्ली में ठंडक रहेगी. दिल्ली में आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 27अगस्त और 28 अगस्त को कई इलाकों को में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने दिल्ली वालों को खुशखबरी रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले 5 दिनों में बारिश की संभावना जाताई जा रही है. आज यानी 27 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने वाला है. वहीं न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है
दिल्ली में अगस्त के महीने में तबाड़तोड़ बारिश रही. अगस्त में होने वाली बारिश ने पिछले 10 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. अगस्त के आखिरी महीने में भी दिल्ली में बारिश की संभावना जाताई जा रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली के
ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश औऱ हिमाचल प्रदेश में बारिश से लोगों का बुरा हाल है. इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है. इन राज्यों में नदियां उफान पर है औऱ सड़कों में जलभारव की वजह से व्हीकल को आने-जाने में दिक्कत हो रही है.
वहीं उज्जैन में शिप्रा नदी के आसपास स्थित कई मंदिर और घाट डूब चुके हैं.
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन राज्यों को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है. भारत मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश के संकेत है.
इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, बिहार, पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तबाड़तोड़ बारिश हो सकती है. बीते दिनों भारी बारिश से गुजरात, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में स्थिति बहुत खाराब हो चुकी है.
गुजरात में क्या है स्थिति?
गुजरात में बारिश से हालात बेहद खाराब है. इस साल का मानसून गुजरात में कहर ला चुका है. गुजरात में स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलो में स्कूलों की छुट्टी की है. मौसम विभाग ने आज राज्य के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है. इसके अलावा राज्य के 27 जिलो में ऑरेज अलर्ट और 4 जिलो में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
राज्य के सूरत, अहमदाबाद, भरूच, राजकोट, बड़ोदरा में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य का सरदार सरोबर बांध भी पानी में पूरा डूब चुका है.
मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में क्या है हाल?
मध्य प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, सिहौर, उज्जैन, खरगौन, देवास, मंदसौर, रायसेन और टीकमगढ़ में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. शिप्रा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी है. नदी के आसपास मंदिर और घाट पानी में डूब चुके हैं.
इसके अलावा जो भी लोग शिप्रा नदी के किनारे रहते हैं, उन सभी लोगों को अस्थायी रुप से पालयन किया चुका है. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से स्थिति काफी खराब हो चुकी है. मानसून की इस बारिश ने अब तक 145 लोगों की जान ले ली है. इसके अलावा इस बारिश से 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications