Weather Update Today: देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का कहर जारी है. उत्तर भारत में 40 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है. फिलहाल, तेज गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाला है. क्योंकि उत्तर-पश्चिम भारत के चुनिंदा राज्यों में लू की आशंका है. मौसम विभाग ने ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया है. अनुमान है कि इन राज्यों में तेज लू चल सकता है.
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि 17-20 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में प्रचंड लू चलने के आसार हैं. वहीं, 18-20 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी लू से लोगों को दिक्कत हो सकती है. IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.
राजधानी दिल्ली में शनिवार यानी 18 मई को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए बढ़ते तापमान को देखते हुए'येलो अलर्ट' जारी कर दिया है.

आम तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में लगभग 3 दिन लू चलती है. लेकिन इस बार अप्रैल में ही पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कई इलाकों में तो अप्रैल में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया. यही वजह रही कि केरल में लू लगने से करीब 2 लोगों की मौत हो गई. तापमान में बढ़ोतरी के चलते सरकारी एजेंसियों ने कई राज्यों में स्कूल बंद करवाए.
दिल्ली में शनिवार को चलेगा लू
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को राजधानी दिल्ली में चुनिंदा इलाकों पर लू चलने के आसार हैं. इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है. बता दें कि लू की स्थिति तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या उससे अधिक होता है.
मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान में गर्मी का कहर जारी रहने वाला है. यहां बृहस्पतिवार को गंगानगर में 46.3 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. हालांकि, आने वाले दिनों में राज्य में ज्यादातर समय शुष्क रहने वाला ही है, लेकिन तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने से लू के एक हफ्ते तक जारी रह सकती है.
इन राज्यों में भी बढ़ेगा तापमान
IMD ने कहा कि जम्मू शहर का तापमान लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है. इससे लू की स्थिति पैदा हो गई है. हरियाणा और पंजाब में लू चलने के कारण अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इन राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में जहां गर्म मौसम की स्थिति बनी रही.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications