Delhi Weather Update: तेज उमस के बीच दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों बारिश से राहत मिल गई है. 13 जुलाई की सुबह सुबह बारिश से तापमान और उमस दोनों को कम कर दिया है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश हो रही. जबकि पश्चिमी इलाकों में बारिश थोड़ी हल्की है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अगले 7 दिन के लिए मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है...
बारिश को लेकर क्या है अनुमान?
मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते केवल एक दिन तेज बारिश की संभावना है. बाकी दिनों में हल्की और बहुत हल्की बारिश के संकेत हैं. इस दौरान राजधानी दिल्ली में तापमान चढ़ा रहेगा. अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रहने की उम्मीद है. जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. राजधानी दिल्ली और नोएडा में 17 जुलाई तक हल्की बारिश होने का अनुमान है.
ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज 13 जुलाई को आसमान छाए रहेंगे. फिर 14 से 18 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान लोगों को उमस से परेशानी हो सकती है. फिर अच्छी बारिश की संभावना है.

तेज बारिश के संकेत
IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है. हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में आज भी बारिश के संकेत हैं. J&K, लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान में अगले 5 दिनों तक बारिश होगी. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई तक बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 15 जुलाई तक, बारिश होने की संभावना है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रविवार को तेज बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान और विदर्भ में 16 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है. IMD ने कहा कि पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है.
बिहार में होगी तेज बारिश
बिहार में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इससे तापमान तो गिरा है लेकिन घरों में बारिश का पानी घुस गया है. मौसम विभाग ने कहा कि बिहार में अगले 4 दिनों तक मुसलाधार बारिश के संकेत हैं. हिमाचल प्रदेश में 17 जुलाई तक बारिश की संभावना है. इसके साथ ही शिमला में इस वीकेंड अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications