देशभर में चिलचिलाती गर्मी से हाल-बेहाल है. उत्तर भारत में तापमान अभी भी 40 डिग्री के ऊपर है. मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तापमान ऊपर ही रहने वाले है. इन इलाकों में हीटवेव के अनुमान हैं. ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के ज्यादा इलाकों में 17 और 18 जून को भयंकर हीटवेव की स्थिति रहेगी. हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 16 और 17 जून को प्रचंड गर्मी रहने वाली है. हालांकि, बिहार और झारखंड में 16 और 17 जून के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत नॉर्थ-ईस्ट राज्यों को लेकर भी अनुमान जारी किया है. इसके तहत इन राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है. अगले पांच दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है.
साथ ही कुछ स्थानों पर भारी भारिश भी होगी. 16 जून से 20 जून 2024 तक असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 17 जून और 18 जून को और 16 जून से 18 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 18 जून को असम और मेघालय में भयंकर भारी बारिश की संभावना है.

बिहार, झारखंड में अगले 3 दिन होगी बारिश
पश्चिम बंगाल के गंगा इलाकों, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले 3 दिनों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इसके बाद गतिविधि बढ़ने की संभावना है. 20 जून, 2024 को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने कहा कि गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले 5 दिनों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. 16 जून को कोंकण और गोवा में, 18 जून से 20 जून तक, मध्य महाराष्ट्र में 16 जून, 19 जून और 20 जून को, सौराष्ट्र और कच्छ में 16 जून को अलग-अलग भारी बारिश होने की संभावना है.
दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 5 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. 17 जून और 18 जून को केरल और माहे में, 18 जून को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 20 जून, 2024 को तटीय कर्नाटक में अलग-अलग भारी वर्षा होने की उम्मीद है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications