दिल्ली, UP और इन राज्यों के लोग ध्यान दें; जारी रहेगी तपती गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किय 'हीटवेव अलर्ट'

Weather Updates: लोकसभा चुनाव के बीच तपती गर्मी ने टेंशन बढ़ा दी है.तापमान हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा. इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने चुनिंदा राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. खासकर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ता ही जा रहा. मौसम विभाग के मुताबिक 23 मई तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी पड़ने वाली है. यहीं स्थिति राजस्थान में भी अगले 3 दिनों तक रहने का आशंका है. उत्तर प्रदेश में तो 21 मई तक झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी.

जारी रहेगा भीषण गर्मी का कहर

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक राजस्थान में 21 मई तक हीटवेव का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में भी तापमान अलगे 3 दिनों तक ऊपर ही रहने वाला है. हिमाचल प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में 23 मई तक, उत्तराखंड में 22 मई, बिहार और पश्चिम बंगाल में 20 मई, झारखंड में 21 मई और ओडिशा में 23 मई तक हीटवेट चलने का अनुमान है.

Weather Update

हीटवेव के साथ तेज हवा का भी असर भारत के उत्तरी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में लू की स्थिति होने के बावजूद, 24 मई तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज सतही हवाएँ चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान

IMD ने कहा कि देश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की आशंका है. 23 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल राज्य सहित दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है. साथ ही 22 मई तक कर्नाटक के लिए भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा 22 मई को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अनुमान जारी किया है.

उत्तर-पूर्वी राज्यों की बात करें तो, मौसम विभाग को ओर से जारी 19 मई के मौसम बुलेटिन के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की और मीडियम बारिश का अनु्मान है, जिसमें 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+