Weather Update Today: स्वागत नहीं करोगे हमारा..आज कल यही डायलॉग बारिश भी बोल रहा है। उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून पहुंच गया है। जल्द ही अगले कुछ राज्यों में भी मानसून एंट्री कर लेगा।

आज दिल्ली में हुई जमकर बारिश
दिल्ली में भी तेज बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है पर दूसरी तरफ लोगों को जलभराव का भी सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की वजह से सड़कों पर घुटनों तक पानी आ गया है। गाड़ियां डूब जा रही हैं और कुछ जगहों पर अब ट्रैफिक की समस्या देखी जा रही है।
वहीं, पंजाब में पांच तो हिमाचल प्रदेश में नौ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
आगामी तीन जुलाई तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है। वहीं, हिमाचल में भारी वर्षा के साथ सात जिलों में मानसून पहुंच गया है। दो दिन में पूरे प्रदेश में मानसून प्रवेश कर जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से पहली जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर भयंकर होने की संभावना है।
पंजाब में ऐसा रहेगा मौसम
मानसून गुरुवार को पंजाब पहुंच गया। राज्य के अधिकांश जिलों में वर्षा तेज वर्षा हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, मौसम विभाग ने राज्य में एक जुलाई तक तेज वर्षा को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा में भी कई जिलों में वर्षा हुई है।
मानसून उत्तर प्रदेश और बिहार के अब तक अछूते रहे क्षेत्रों और करीब-करीब पूरे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर छा चुका है।
मौसम विभाग ने बताया अगले पांच दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मानूसन ने रफ्तार पकड़ ली है इसलिए अगले कुछ दिनों में देश के अधिकांश भागों में अच्छी बारिश होगी। अब तक हुई कम बारिश की भरपाई जुलाई मध्य तक होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 28 जून से 3 जुलाई तक पहाड़ों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में अभी भी मॉनसून उतनी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। जितनी उम्मीद थी जून के महीने में मॉनसून हफ्ते भर की देरी से पहुंचा लेकिन आज पटना में तेज हवा और गरज के साथ सबसे अधिक 43.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। अगले 24 घंटे में पश्चिमी व पूर्वी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के दरभंगा, बेतिया, मोतिहारी, नवादा समेत अन्य जगहों पर बारिश से मौसम सामान्य बना रहा।
यहां गिर सकती है बिजली
मौसम विभाग ने आज राजस्थान गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू, सिक्किम, दक्षिणी असम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मेघालय, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। खासकर पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications