Aaj ka Mausam: दिल्ली में अगस्त के महीने भारी बारिश रही. अगस्त के महीने होने वाली बारिश ने पिछले 10 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. मौसम विभाग की माने तो सितंबर में भी दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है. आज यानी 30 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने संभावना है.

राजधानी दिल्ली में सितंबर को भी तबाड़तोड़ बारिश हो सकती है. दिल्ली में अगस्त के पूरे महीने बारिश रही. अगस्त के महीने में हुई बारिश ने पिछले 10 साल यानी 2014 में होने वाली बारिश के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. दिल्ली के अलावा देश के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है.
आज यानी 30 अगस्त को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना जाताई है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त का आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे.
सिंतबर के महीने में येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले महीने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 2 सिंतबर को येलो अलर्ट जारी हुआ है. इसके अलावा 3 और 4 सिंतबर को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
सितंबर की शुरुआती दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
कैसा रहेगा दिल्ली से सटे राज्यों का हाल?
मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. 31 अगस्त से 2 सिंतबर तक पंजाब में मौसम साफ रहेगा. इसके अलावा अगर बात करें हरियाणा और चंडीगढ़ की तो 2 सिंतबर को इन दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है.
मौसम विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 सिंतबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है.
गुजरात में बाढ़ जैसे हालात
गुजरात में बारिश से बुरा हाल है. यह मानसून गुजरात के लोगों के लिए अच्छा नही रहा. गुजरात में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. इन सब को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी की है. राज्य के सूरत, अहमदाबाद, भरूच, राजकोट, बड़ोदरा में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य का सरदार सरोबर बांध भी पानी में पूरा डूब चुका है.
आज यानी 30 अगस्त को आईएमडी ने गुजरात के अहमदाबाद, दमन, द्वारका, वडोदरा समेत कई जिलों में मध्यम बारिश की चेतावनी दी है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications