सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शादियों का सीजन शुरू होने वाला है इसके पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जल्द ही खरीद लें। सोने-चांदी अभी ऑल टाइम टाई से काफी सस्ता चल रहा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 9। सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शादियों का सीजन शुरू होने वाला है इसके पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जल्द ही खरीद लें। सोने-चांदी अभी ऑल टाइम टाई से काफी सस्ता चल रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह 4 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच में सोने-चांदी के रेट में भारी उतार-चढ़ाव रहा। अच्छी बात तो ये है कि सप्ताहभर में सोना-चांदी सस्ता हुआ है। सोने की कीमत 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 66 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।

इस सप्ताह में तेजी आई सोने-चांदी में
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 4 अप्रैल से 8 अप्रैल के तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 354 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 8 रु की तेजी आई।
कारोबारी सप्ताह क्या रहा सोना-चांदी का हाल
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
4 अप्रैल सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51313 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51485 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66737 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66628 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
5 अप्रैल मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51512 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51451 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66445 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66468 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
6 अप्रैल बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51457 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51578 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65825 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65919 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
7 अप्रैल गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51630 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51790 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66074 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66019 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
8 अप्रैल शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 51790 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51839 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66682 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66636रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 4,464 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 9,326 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 8 अप्रैल को सोना 51790 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 66682 रुपये/ किलो ग्राम पर खुला था। ऐसे में देखे तो सोन-चांदी शाम के समय से अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 4,464 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 9,326 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
गोल्ड खरीददारी के समय रखें इन बातों का ध्यान
ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
More From GoodReturns

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?



Click it and Unblock the Notifications