नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान जहां ज्यादातर चीजों के दाम बढ़ गए हैं, वहीं कुछ जरूरी सब्जियां सस्ती भी हो गई हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सभी सब्जियां सस्ती हो गई है। अगर देश की मंडियों पर नजर डाली जाए तो लॉकडाउन के दौरान आलू और प्याज की आवक बढ़ने से इनकी कीमतों में नरमी आई है। वहीं टमाटर महंगा हो गया है। टमाटर ही नहीं, जल्द खराब होने वाली दूसरी साग-सब्जियों की आवक घटने से इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है।
ये हैं रेट
उत्तर भारत की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में आज टमाटर का थोक भाव 10 रुपये से लेकर 22 रुपये प्रति किलो था, जबकि पिछले बुधवार को टमाटर का भाव मंडी में 4 रुपये से लेकर 16 रुपये प्रति किलो था। महज 1 सप्ताह में टमाटर के थोक भाव में 6 रुपये प्रति किलो का इजाफा इसकी आवक में कमी की वजह से हो गया है। कारोबारियों के अनुसार, टमाटर की आवक घटने के कारण दाम बढ़ा है। आजादपुर कृषि उत्पाद विपणन समिति यानी एपीएमसी से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को मंडी में टमाटर की आवक 276.8 टन थी जबकि पिछले बुधवार को 777.8 टन थी।
आलू और प्याज सस्ता हुआ
वहीं आलू और प्याज की आवक बढ़ने से इनकी कीमतों में थोड़ी नरमी आई है। आजादपुर एपीएमसी की कीमत सूची के अनुसार, बुधवार को आलू का थोक भाव 8 रुपये से लेकर 18 रुपये प्रति किलो जबकि प्याज का भाव 5 रुपये से लेकर 16.50 रुपये प्रति किलो था। वहीं, पिछले बुधवार को आलू का थोक भाव 8 रुपये से लेकर 19 रुपये, जबकि प्याज का 5 रुपये से लेकर 17.50 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार आलू और प्याज के दाम में बीते एक सप्ताह के मुकाबले 1 रुपया प्रति किलो की नरमी आई है। आलू और प्याज के दाम में नरमी की वजह आवक में वृद्धि है। आलू की आवक बुधवार को 688.7 टन और प्याज की 688.5 टन थी जबकि बीते बुधवार को आलू और प्याज की आवक क्रमश: 451.9 टन 516.4 टन थी।
ये है कारण
कारोबारियों का कहना है कि आलू और प्याज खराब नहीं होने वाली सब्जी है और इन्हें कुछ दिनों तक स्टोर में रखा जा सकता है, जबकि टमाटर को ज्यादा दिनों तक नहीं रखा जा सकता है, इसलिए इसकी आवक कम रहती है। एक कारोबारी ने बताया कि मंडी में उठाव कम है इसलिए आढ़ती खराब होने वाली सब्जियां ज्यादा नहीं मंगाते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications