Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम आ गए हैं। बीजेपी वर्ष 2018 में सरकार बना चुकी कांग्रेस को गठजोड़ से हटाकर सत्ता में आई इस बार बीजेपी पहली बार में ही पूर्ण बहुमत हासिल करके सत्ता में वापस आ गई है।
अपनी जीत कर लिए शिवराज सिंह चौहान ने इस बार एक योजना पर काफी भरोसा करते दिखाई दिए हैं, वो है- लाड़ली बहना योजना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से भी कहा गया है कि लाड़ली बहना योजना गेमचेंजर रही है तो फिर आइए जानते हैं बीजेपी को चुनाव जीतने वाली लाडली बहना योजना क्या है और इसके बारे में सारी डिटेल।

जानिए क्या है लाडली बहना योजना ?
लाडली बहना योजना के तहत सरकार मध्य प्रदेश में हर महिला के खाते में 1 हजार 250 रु हर महीने ट्रांसफर करती है। इसका मतलब महिलाओं को वार्षिक 15 हजार रु की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना ने मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया है। प्रदेश की महिलाओं को इस योजना के तहत आर्थिक सुरक्षा दी जाती है। इस योजना के तहत अभी तक लगभग सवा करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
किसे मिलेगा फायदा
लाडली बहना योजना का लाभ सभी वर्ग की महिलाओं को दिया जा रहा है। इस योजना के तहत 21 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
क्या है पात्रता
इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी का प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। इसमें आर्थिक तौर से कमजोर महिलाओं को ही फायदा दिया जाता है।
किन दस्तावेज की होगी जरूरत
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदिका के पास आधार कार्ड, फोटो, बैंक खाते की डिटेल, मोबाइल नंबर, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, जन्म प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए कैसे 300 करोड़ रु की कंपनी को पहुंचाया 8,000 करोड़ रु तक


Click it and Unblock the Notifications