T+0 Payment System: बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने एक बड़ी घोषणा की है, जिसके तहत अब शेयर बाजार में T+0 पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम जारी करने की बात कही गई है। माधबी पुरी बुच ने एक एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की घोषणा की है। बुच ने कहा है कि 28 मार्च 2024 से शेयर मार्केट में T+0 पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम शुरू किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस पेमेंट सेटेलमेंट की व्यवस्था के लागू होने के बाद आप इनवेस्टर्स को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि इस नई टी + 0 पेमेंट सेटलमेंट व्यसस्था से अब आपको ट्रेडिंग वाले दिन ही पैसे मिल जाएंगे।
जानें क्या है T+0 पेमेंट सेटलमेंट सिस्टम
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि शेयर की खरीद और बिक्री वाले दिन ही भुगतान की योजना को T+0 पेमेंट सेटलमेंट सिस्टम बोलते हैं। 28 मार्च से सेबी T+0 पेमेंट सेटलमेंट को लागू करने वाला है। इस सिस्टम के आ जाने से शेयर की खरीद या बिक्री करने के तुरंत बाद उसी दिन कुछ घंटे के ही अंदर आपको आपके पैसे मिल जाएंगे।

अभी मार्केट में चल रहा है टी प्लस वन (T+1) सेटलमेंट
आपकी जानकारी के लिए अभी मार्केट में टी प्लस वन सेटेलमेंट सिस्टम चल रहा है। इस सेटेलमेंट सिस्टम के तहत अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो, उसके पेमेंट के सेटलमेंट की प्रक्रिया अगले दिन की जाती है। यानी आपके अकाउंट में अगले दिन पैसे आते हैं। ऐसे आपको एक दिन तक पैसे का इंतजार करना पड़ता है।
क्या होगा फायदा
अब पेमेंट के लिए एक दिन तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि 28 मार्च से टी प्लस जीरो सेटेलमेंट सिस्टम वैकल्पिक रूप से आ रहा है। अगर आप इसे चुनते हैं, तो आपको ट्रेडिंग वाले दिन ही इसका फायदा मिलेगा और आपके अकाउंट में उसी दिन पैसे आ जाएंगे।
इस योजना से ट्रेडर्स को काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि अब वह ट्रेडिंग वाले दिन ही अपना ट्रांजैक्शन सेटलमेंट करके मिले हुए पैसों को दूसरे शेयर्स में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आपको पेमेंट के लिए भी ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
पिछले साल ही कर दी थी घोषणा
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि बुच के द्वारा इस पेमेंट सेटलमेंट सिस्टम को लाने की घोषणा साल 2023 के दिसंबर महीने में की गई थी। इस पेमेंट सेटलमेंट सिस्टम के बारे में लोगों की राय जानने के लिए कंसल्टेशन पेपर भी जारी किया गया था।
कैसे काम करेगा यह सिस्टम
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस टी प्लस जीरो पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम को दो चरणों में लागू किया जाना है। पहले स्टेज में 1:30 बजे तक हुए ट्रेड के लिए टी प्लस जीरो पेमेंट सेटलमेंट साइकिल को जारी किया जा रहा है। वहीं फंड्स और सिक्योरिटीज का सेटलमेंट शाम 4:30 तक पूरा हो जाएगा।
वहीं अगर बात करें दूसरे चरण की तो इसमें आपको इंस्टेंट सेटलमेंट का फायदा मिलेगा। वहीं दूसरे स्टेज का पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम शुरू होने के बाद पहले चरण के ऑप्शनल टी प्लस जीरो सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि शुरुआती दिनों में टी प्लस जीरो सेटेलमेंट सिस्टम सिर्फ मार्केट कैपिटल के हिसाब से टॉप 500 लिस्टेड कंपनियों के लिए शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि इन कंपनियों को मार्केट कैपिटल के हिसाब से तीन स्टेज में नए सेटलमेंट साइकिल में एंट्री दिए जाने का प्लान है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications