
What is Banking Correspondent Scheme: उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 22 मई 2020 को राज्य की महिलाओं के लिए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट बनाने की योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी तैनात करने का निर्णय लिया है। इससे ग्रामणों को बैंक की सेवाएं अपने आसपास रहने वाली बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट महिलाओं से मिल जाएंगी। बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट यानी सखी के माध्यम से पैसे का भुगतान कराया जाएगा।
यूपी बीसी सखी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं डिजिटल मोड के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं देंगी। इसके तहत यह महिलाएं ग्रामीण लोगों को बैंक खाते में मिलने वाली ज्यादातर सुविधाएं दे पाएंगी। यूपी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी योजना से ग्रामीण महिलाओं को कमाईका मौका मिलेगा। इन महिलाओं को 6 महीने तक 4,000 रुपये प्रति माह सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इसके अलावा बैंक से भी महिलाओं को लेनदेन पर कमिशन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यूपी बीसी सखी योजना में महिलाओं की भर्ती के लिए घोषणा की गई है। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत यूपी बीसी सखी योजना के लिए जल्द ही भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश के बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट पदों के लिए इस समय 3808 पद रिक्त घोषित हैं।

इन पदों पर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 10वीं पास महिलाएं भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक महिला यूपी बीसी सखी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उन्हें यूपी बीसी सखी योजना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट योजना के तहत पहले 6 महीने तक सरकार की तरफ से 4000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके अलावा बैंकिंग डिवाइस खरीदने के लिए अलग से 50,000 रुपये दिए जाएंगे। 6 महीने पूरे होने के बाद महिलाओं को कमीशन के माध्यम से कमाई होगी। इन महिलाओं की गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग के प्रति जागरूक करना होगा। वहीं घर बैठे ग्रामीणों के बैंक से जुड़े जरूरी काम भी निपटाएंगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications