WhatsApp New Feature for iOS users: फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए कई शानदार अपडेट लाता रहता है।
ऐसे में व्हाट्सएप ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है। व्हाट्सएप ने आईओएस यूजर्स के लिए पासकी फीचर्स को रोलआउट करना शुरू कर रहा है।
बेहद खास है Passkeys Feature
इस फीचर के फोन में आने के बाद व्हाट्सएप के यूजर्स लॉगिन के लिए iPhone बायोमेट्रिक्स यानी, फेस आईडीया, टच आईडी, या अपने फोन के पासकोड का उपयोग कर सकते हैं।

आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने X पर आधिकारिक अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया कि iOS डिवाइस के लिए पासकी फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
इस नए फीचर के जरिए आईफोन यूजर्स पहले से अधिक सुरक्षित तरीके से अपने अकाउंट में लॉग-इन कर पाएंगे। इस नए फीचर में यूजर्स को कई तरह से सुरक्षित तरीके मिलेंगे।
आपको बता दें कि इस फीचर्स की मदद से यूजर्स आसानी से अपने वेरिफेकेशन प्रोसेस को अधिक सुरक्षित कर पाएंगे। आईफोन बायोमेट्रिक क्षमता वेरिफिकेशन प्रोसेस के जरिए सिर्फ एक ही यूजर अकाउंट एक्सेस कर पाएगा।
सिर्फ यही नहीं, व्हाट्सएप पासकी फीचर उन क्षेत्रों में काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जहां पर बेहद ही खराब नेटवर्क आता है या फिर नेटवर्क की समस्या है।
आपको बता दें कि आईओएस डिवाइस में लॉग-इन करने के पुराने तरीके जैसे एसएमएस वेरिफिकेशन कोड की जरूरत अब इस फीचर की मदद से दूर हो जाएगी। पासकी फीचर की मदद से वेरिफिकेशन के लिए नेटवर्क का इंतजार नहीं करना होगा।
पासकी का इस्तेमाल इस तरह होता है
सुरक्षा को बेहतर करने के लिए पासकी सपोर्ट सर्विस को शुरू किया जा रहा है। पासकी कॉन्फिगरेशन लॉग-इन प्रोसेस को आसान तो बना ही रही है इसके साथ-साथ सुरक्षा को भी बढ़ा रही है।
पासकी फीचर यूजर्स को अपने व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस पाने के लिए 6 अंकों के कोड की भी जरूरत नहीं होती है। पासकी का इस्तेमाल करने के बाद यूजर्स अपने डिवाइस की मौजूदा सिक्योरिटी ऑथेंटिकेशन तरीके का इस्तेमाल करके ही अपने प्रोफाइल में सिक्योरिटी के साथ लॉग-इन कर सकते हैं।
अब आपके आईफोन में व्हाट्सएप का पासकी फीचर चेक करने के लिए आपको Settings में सबसे पहले जाना होगा और इके बाद Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको Passkeys में जाना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनियाभर के सभी आईओएस डिवाइस में पासकी फीचर को आने में थोड़ा समय अभी भी लग सकता है।
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस समय लॉन्च हुआ था पासकी फीचर
इनमें से एक ऑप्शन के साथ व्हाट्सएप पहले से ही आईओएस ऐप को अनलॉक करने का सपोर्ट करता है, लेकिन व्हाट्सएप द्वारा जारी किया जा रहा पासकी सपोर्ट इसे एक कदम और आगे लेकर जाता है।
आपको बता दें कि मेटा ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पासकी सपोर्ट अक्टूबर 2023 में ही जारी करना शुरू कर दिया था, और उसके करीब 6-7 महीने के बाद कंपनी ने आईओएस डिवाइस के लिए भी इस फीचर को रोलआउट करना शुरू किया है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स का डेटा भी सुरक्षित रहेगा और उन्हें अलग से किसी पासवर्ड का यूज नहीं करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications