Whatsapp Account Safety Tips: अगर आप व्हाट्सऐप डेक्सटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया है कि ऐप में कुछ Vulnerabilities पाई गई हैं, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।

आपकी पर्सनल जानकारी को चुरा लेते हैं हैकर्स (Whatsapp Account Safety)
ये Vulnerabilities एमआईएमई यानी मल्टीपर्पज इंटरनेट मेल एक्सटेंशन में टाइप और फाइल एक्सटेंशन के अटैचमेंट हेंडलिंग में मिस कानफिगरेशन होने की वजह से होती है।
इसकी वजह से वह आपका निजी डेटा चुरा सकते हैं। साथ ही, आपकी पर्सनल चैट्स तक भी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा वह आपके फोन को रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं। यह Android और iOS यूजर्स दोनों के लिए है जरूरी है कि वह इससे बचने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें। इसके साथ ही, यूजर्स के लिए अपने व्हाट्सएप डेस्कटॉप ऐप को अपडेट करना और प्लेटफॉर्म के जरिए मिलने वाली फाइल्स को खोलते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
ये वर्जन आसानी से हो सकते हैं हैक (WhatsApp hacked)
सरकार ने बताया है कि जिन यूजर्स के पास WhatsApp के ये वर्जन हैं, उनका पर्सनल आसानी से डाटा हैक हो सकता है। इसमें Android के लिए WhatsApp वर्जन 2.24.4.76 से पूर्व वाले वर्जन, iOS के लिए WhatsApp वर्जन 23.21.1 से पूर्व वाले वर्जन और WhatsApp Business वर्जन भी प्रभावित हो सकते हैं।
इस तरह से WhatsApp को रखें सुरक्षित
- WhatsApp को तुरंत अपडेट करें - Google Play Store या Apple App Store से।
- किसी भी अनजान लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें।
- फोन में एंटीवायरस या सिक्योरिटी ऐप रखें।
- साथ ही, इन ऐप्स को अपडेट भी रखें।
- दो-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें।
पिछले साल अगस्त में एक महीने के अंदर 8.4 मिलियन से ज्यादा अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाकर WhatsApp ने कार्रवाई की थी। यह कदम इसकी मूल कंपनी मेटा ने उठाया था, जिसका उद्देश्य धोखाधड़ी वाले मामलों को रोकना था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications