नई दिल्ली, सितंबर 4। अगर आपका शौक फोटोग्राफी में है तो फिर आपने इमेजेसबाजार डॉटकॉम के बारे में कभी न कभी सुना ही होगा। इस वेबसाइट की सहायता से कोई भी व्यक्ति फोटोज को बेच सकता है और फोटोज को खरीद भी सकता है। इस समय इस वेबसाइट के लाखो ग्राहक दुनिया भर के 30 देशों में है। आज हम आपको इस वेबसाइट के फाउंडर और सीईओ संदीप माहेश्वरी की सफलता की कहानी बताएंगे।
12वी कक्षा के बाद से पढ़ाई भी करते थे और काम भी
एक मध्यम वर्गीय परिवार में संदीप माहेश्वरी का जन्म हुआ। संदीप के पिता किशोर माहेश्वरी का एल्युमीनियम का बिजनेस था। जब संदीप की पढ़ाई चल रही थी। उसी व्यक्त किसी कारण से उनके पिता का व्यापार बंद हो गया। जिस वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी जिस वजह से संदीप को 12वी कक्षा के बाद से पढ़ाई भी करते थे और काम भी। वे किरोरीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई करने लगे। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
खुद की कंपनी की शुरुवात करी
फिर उन्होंने एक कंपनी खोली जिसका नाम ऑडियो विजुअल प्राइवेट लिमिटेड था। मगर वे उसमे असफल रहे और फिर उन्हें उस कंपनी को बंद करना पड़ा। उसके बाद वर्ष 2002 में संदीप ने 3 दोस्तो के साथ मिल कर एक कंपनी खोली जो सिर्फ 6 महीने चल सकी।
शुरु से ही फोटोग्राफी का शौक
फोटोग्राफी का शौक संदीप को शुरू से ही था। जब भी मन ठीक नही लगता था। संदीप कैमरा लेकर बाहर निकल जाते थे। उन फोटोज को संदीप संभाल कर रखते थे। संदीप ने वर्ष 2003 में 10.45 घंटों में 122 मॉडलों की 10 हजार से अधिक तस्वीरें ली। इस बार उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। संदीप का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
ऐसे शुरुवात करी इमेजेसबाजार डॉटकॉम की
इसके बाद संदीप ने खुद की एक कंपनी खोलने का फैसला किया। जिसके बाद संदीप ने इमेजेसबाजार डॉटकॉम नाम से एक वेबसाइट बनाई। जिसमें शुरू में सिर्फ भारतीय मॉडल्स और भारतीय फोटोग्राफर्स की तस्वीरें साइट में डालते होते थे। आज संदीप की वेबसाइट में करोड़ों तस्वीरें है। आज देश के प्रसिद्ध युवा उद्योगपतियों में संदीप की गिनती की जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications