नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में करीब 10 हजार कंपनियां ट्रेड करती हैं, लेकिन खास ध्यान कुछ ही कंपनियों पर जाता है। इनमें से टॉप 10 कंपनियां खास होती हैं। बीते हफ्ते ही इन टॉप 10 कंपनियों में से 7 की मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। इसमें सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।
जिन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैपिटलाइजेशन
सप्ताह के दौरान तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,48,880.91 करोड़ रुपये बढ़कर 13,60,562.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह इस तरह की खबरें आई हैं कि अमेजन रिलायंस की खुदरा इकाई में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करना चाहती है। इन खबरों से रिलायंस के शेयरों में जोरदार उछाल आया। सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 18,135.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,47,291.59 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 10,788.4 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,252.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह इनफोसिस की मार्केट कैप 7,935.1 करोड़ रुपये बढ़कर 3,92,962.68 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का मूल्यांकन 7,006.57 करोड़ रुपये बढ़कर 2,45,475.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की मार्केट कैप 6,062.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,19,332.15 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,254.43 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,67,118.80 करोड़़ रुपये रहा।
इन कंपनियों की मार्केट कैप घटी
वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 29,040.44 करोड़ रुपये घटकर 5,19,191.82 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की मार्केट कैप 16,623.07 करोड़ रुपये घटकर 8,09,408.14 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 4,118.95 करोड़ रुपये घटकर 3,05,402.10 करोड़ रुपये पर आ गया।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
सप्ताह के दौरान टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,108.76 अंक या 2.99 प्रतिशत के लाभ में रहा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications